फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र के गांव लालऊ स्थित प्लास्टिक के गिफ्ट आइटम तैयार करने वाली फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक यह जानकारी आसपास के लोगों को हुई तब तक आग ने पास की दो और फैक्टरियों को अपनी चपेट में ले लिया। क्षेत्रीय लोगों ने आग पर काबू पाने के साथ ही फायर विभाग और फैक्टरी स्वामियों को सूचना दी। आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन विभाग की सात गाड़ियों को आग पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए सात घंटे से अधिक का समय लग गया। तीनों फैक्ट्रियों में आग लगने से करीब एक करोड़ से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। शहर की पॉश कॉलोनी गणेश नगर निवासी दीपक गर्ग की गांव लालऊ के समीप ओरियां प्लास्ट इंटरनेशनल के नाम से प्लास्टिक के गिफ्ट आइटम तैयार करने की फैक्टरी है। इसके पास ही दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी संजीव जैन की लटिस्ट नीड्स के नाम से क्रॉकरी पैकिंग की फैक्टरी है।
Firozabad: शॉर्ट सर्किट से तीन फैक्टरियों में लगी आग, सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई जा सकी, देखें तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 May 2022 06:23 PM IST
सार
फायर विभाग के कर्मचारी रात भर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। रविवार सुबह करीब छह बजे आग पर नियंत्रण पाने के साथ ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन