फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नलकूप की कोठरी में सो रहे वृद्घ की गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 08 Jan 2020 12:48 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmer Murdered in Jasrana Police Station Due To Money
किसान की मौत के बाद विलाप करता परिवार - फोटो : अमर उजाला
थाना जसराना के गांव नगला पर्दमन में नलकूप की कोठरी में सो रहे वृद्घ की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना से मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ हत्या करने का अभियोग दर्ज कराया है। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Farmer Murdered in Jasrana Police Station Due To Money
किसान की हत्या की खबर के बाद पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
थाना जसराना के नगला पर्दमन निवासी 74 वर्षीय हरप्रसाद पुत्र नाथूराम अपने खेतों के पास बनी सोमई निवासी भूरे के नलकूप की कोठरी में सो रहे थे। सुबह लोग खेतों की तरफ गए तो हरप्रसाद का शव कोठरी के अंदर चारपाई पर पड़ा हुआ था। हत्या की सूचना पर एसपी देहात, राजेश कुमार, सीओ ओपी सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों एवं मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। क्षेत्रीय विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी भी गांव में पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गांव में पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। 
Farmer Murdered in Jasrana Police Station Due To Money
विलाप करता परिवार - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कहा वृद्घ की गला दबाकर हत्या की गई है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिति और साफ हो जाएगी। थाना पुलिस को मामले का खुलासा करते हुए जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmer Murdered in Jasrana Police Station Due To Money
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अपने पैतृक गांव में वृद्घ की हत्या की सूचना पर जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी गांव में पहुंचे। गांव में एसपी देहात राजेश कुमार एवं सीओ ओपी सिंह के साथ ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं पुलिस को उन्होंने कार्रवाई कर हत्या का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Farmer Murdered in Jasrana Police Station Due To Money
हत्या की जानकारी के बाद पहुंचे भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला
मृतक के पुत्र उदयवीर ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसके पिता बैंक से 70 हजार रुपए निकाल कर लाए थे। जिसमें से बीस हजार रुपए उन्होंने मेरी पत्नी को थमा दिए। पचास हजार रुपए उनके पास रखे थे। हत्या के बाद पैसे नहीं मिले हैं। उदयवीर ने बताया दो दिन पहले वह अपनी बहन के यहां थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव इंदुमई में गया था। सुबह हत्या की सूचना मिलने पर बहिन एवं बहनाई के साथ आया था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक हरप्रसाद झाड़फूंक करने का भी कार्य करते थे। जिसके कारण उनके पास देर रात्रि में भी लोग आते जाते रहते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed