फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखलाक केस से जुड़े इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या के तार, बहन ने लगाया सनसनीखेज आरोप

Tue, 04 Dec 2018 09:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Tue, 04 Dec 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
etah's police inspector subodh kumar murder connection to Akhlaq case
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर जिले में तैनात एटा के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या को लेकर उनकी बहन मनीषा ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अखलाक मामले की जांच को लेकर पिछले दिनों इंस्पेक्टर सुबोध को धमकी भी दी गई थी। 

अखलाक केस से जुड़े इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या के तार, बहन ने लगाया सनसनीखेज आरोप

etah's police inspector subodh kumar murder connection to Akhlaq case
सुबोध कुमार सिंह की बहन मनीषा - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में परिजन इंस्पेक्टर की हत्या के पीछे अखलाक मामले की जांच भी एक कारण मान रहे हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस मुद्दे को जांच का विषय बता रहे हैं। वहीं मनीषा ने कहा कि अखलाक मामले को भी इस जांच में शामिल किया जाए।

अखलाक केस से जुड़े इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या के तार, बहन ने लगाया सनसनीखेज आरोप

etah's police inspector subodh kumar murder connection to Akhlaq case
सुबोध कुमार सिंह की बहन मनीषा - फोटो : अमर उजाला
सुबोध की बहन मनीषा ने प्रदेश सरकार पर भी सवाल खड़े किये। कहा कि शासन स्तर से शुरू हुई गोरक्षा की पहल कहां गई। मुख्यमंत्री ने गोरक्षा का कदम उठाया है। ये बहुत ही सराहनीय है, लेकिन केवल इनको सड़कों का खुला छोड़ने से गोरक्षा का संकल्प पूरा नहीं हो सकता। इसके लिए प्रदेश सरकार को समुचित प्रबंध करना चाहिए। केवल कहने से गोरक्षा का संकल्प पूरा नहीं हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अखलाक केस से जुड़े इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या के तार, बहन ने लगाया सनसनीखेज आरोप

etah's police inspector subodh kumar murder connection to Akhlaq case
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का पार्थिव शरीर लाते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में हुए बवाल में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर सुबोध सिंह को मंगलवार शाम को उनके पैतृक गांव में अंतिम विदाई दी गई। यहां सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग अपने लाल को अंतिम विदाई देने पहुंच गए थे। दोपहर में जैसे ही गाड़ियों के काफिले के बीच उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो भारत माता की जय घोष गूंज उठे। 
विज्ञापन

अखलाक केस से जुड़े इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या के तार, बहन ने लगाया सनसनीखेज आरोप

etah's police inspector subodh kumar murder connection to Akhlaq case
पिता की चिता को मुखाग्नि देता बेटा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव तरगवां पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने पहले सुबोध को राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। शहीद इंस्पेक्टर के बड़े बेटे श्रेय ने पिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर सांसद, विधायक, प्रशासनिक अफसर समेत हजारों लोग मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed