फिरोजाबाद पुलिस और इटावा जिले की एसओजी व सर्विलांस टीम ने शुक्रवार को झारखंड भाग रहे 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को मार गिराया। मारे गए बदमाशों की पहचान सुमित यादव उर्फ विवेक निवासी नगला हरनाथ सैफई, इटावा और अंकित उर्फ सीपू निवासी मोतीगंज, भरथना, इटावा के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग में इटावा एसओजी टीम के दो सिपाही भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, बीती 3 जुलाई को थाना इकदिल क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी में एक डॉक्टर से दिनदहाड़े चेन की लूट हुई थी। इस घटना में फरार अंकित और थाना चौबिया के एक अन्य लूट मामले में फरार सुमित यादव के संबंध में इटावा पुलिस को इनपुट मिला था कि दोनों गाजियाबाद से संभलपुर एक्सप्रेस से झारखंड भाग रहे हैं।
2 of 20
माैके पर मोर्चा संभाले पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीजी आगरा जोन एसके भगत, डीआईजी आगरा शैलेश कुमार पांडेय, डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद, एसएसपी फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे और एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
3 of 20
मुठभेड़ के दाैरान जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाइक छीन भागे, पेट्रोल हो गया खत्म
इटावा की एसओजी-सर्विलांस टीम शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही स्टेशन पर ट्रेन रुकी, पुलिस को देखकर दोनों बदमाशों ने ट्रेन से छलांग लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली एसओजी के सिपाही डेविड चौहान निवासी उम्मेदपुर, सकीट एटा के पेट में जा लगी और दूसरी गोली सिपाही पुष्पेंद्र के दाहिने कंधे को चीरती हुई निकल गई।
4 of 20
दहशत में आए लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल होने के बाद भी पुलिस ने बदमाशों का पीछा जारी रखा। स्टेशन से भागकर बदमाशों ने स्वामी नगर के पास एक राजमिस्त्री से हथियार के बल पर बाइक लूटी लेकिन कुछ ही दूरी पर बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया।
5 of 20
फिरोजाबाद मुठभेड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चे की आड़ लेकर पुलिस पर फायरिंग
पेट्रोल होते ही बदमाश भागते हुए प्राथमिक विद्यालय नीम खेरिया की बाउंड्रीवाल लांघकर भीतर घुस गए और वहां एक मासूम बच्चे को बंधक बनाकर उसकी आड़ से पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने पहले बच्चे को मुक्त कराया। इसके बाद घबराए बदमाश अलग-अलग दिशाओं में भागे।