{"_id":"5fbe550f8ebc3e9b78183d79","slug":"dev-prabodhini-ekadashi-devotees-parikrma-and-darshan-in-banke-bihari-mandir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देवोत्थान एकादशी: ब्रज में उमड़ा आस्था का सैलाब, दिन भर गूंजी राधाकृष्ण की जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवोत्थान एकादशी: ब्रज में उमड़ा आस्था का सैलाब, दिन भर गूंजी राधाकृष्ण की जयकार
Wed, 25 Nov 2020 06:34 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 25 Nov 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
देवोत्थान एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर पर पहुंचे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवोत्थान एकादशी पर भक्तों की भीड़ श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए दिन भर उमड़ी। लोगों ने श्रद्धाभाव के साथ श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन करने के बाद वृंदावन की परिक्रमा की। घरों पर रंगोली सजाई गई। आंवला का पूजन किया गया।
बांकेबिहारी मंदिर पर भक्त
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को देवोत्थान एकादशी पर मंदिरों की नगरी वृंदावन में राधे-राधे की गूंज रही। कान्हा के भक्तों ने बड़ी संख्या में परिक्रमा लगाई। बच्चों के साथ महिलाओं की टोलियां परिक्रमा करते हुए ज्यादा नजर आईं। विदेशी भक्त भी हरिनाम संकीर्तन के साथ झूमते हुए परिक्रमा करते हुए देखे गए।
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त
- फोटो : अमर उजाला
आम दिनों से ज्यादा लोगों की परिक्रमा मार्ग में मौजूदगी राधाकृष्ण के स्वर के साथ आसपास के लोगों को आनंदित कर रही थी। सुबह से शुरू हुआ परिक्रमा का यह दौर देर शाम तक नजर आया। सेवाभावी लोगों ने भी चाय प्रसाद के माध्यम से लोगों को सेवा की। घरों में भी देवोत्थान एकादशी पर पूजन किया गया। घर के आंगन में रंगोली सजाई गई। महिलाओं ने आंवले का पूजन किया। मंदिरों में भी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिक्रमा लगाते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
देवोत्थान एकादशी : भक्तों ने लगाई तीन वन की परिक्रमा
देवोत्थान एकादशी को तीन वन की परिक्रमा के लिए जनसमूह उमड़ पड़ा। हजारों भक्तों ने इस पर्व पर मथुरा, वृंदावन और गरुड़ गोविंद की परिक्रमा लगाई। तीन वन के पथरीली और कटीली राह भी परिक्रमार्थियों की हिम्मत नहीं डिगा सकी। तीन वन परिक्रमा में छोटे बच्चे और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल रहे। बुधवार को देर शाम तक परिक्रमा का दौर चला।

दाऊजी के दर्शनों को उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
दाऊजी के दर्शनों को उमड़ी भीड़
देवोत्थान एकादशी पर बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने बलदेव नगर की परिक्रमा लगाई। दाऊजी मंदिर में दर्शनों के लिए सुबह से देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही। भीड़ के चलते जगह-जगह जाम लगता रहा। दाऊजी महाराज को मनोहारी श्रंगार धारण कराया गया। भक्तों ने बलदेव नगर की परिक्रमा लगाई। नगर के अन्य मंदिरों में भी दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। शाम को घर-घर में उठो देव, जागो देव कर पूजा अर्चना की।