फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज में जानलेवा बीमारी: डेंगू-वायरल से 10 बच्चों समेत 15 की मौत, यहां हुईं सबसे अधिक मौतें

Fri, 24 Sep 2021 08:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 Sep 2021 08:23 AM IST
विज्ञापन
Dengu And Viral Fever In Agra Divison Fifteen Die Today
फिरोजाबाद: बच्चे की मौत के बाद रोतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

ब्रज में डेंगू और वायरल से लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 10 बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई। फिरोजाबाद में पांच बच्चों समेत सात, मैनपुरी में दो और कासगंज में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं, आगरा में तीन व मथुरा में दो बच्चों की मौत हुई। फिरोजाबाद के गांव भौड़ेला निवासी डेढ़ वर्षीय प्रज्ञा ने सौ शैय्या अस्पताल में दम तोड़ दिया। मक्खनपुर के रामरतन (35) पुत्र हरी निवासी गोविंदपुर मक्खनपुर की सरकारी ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। नारखी के गांव आतीपुर में डेंगू पीड़ित शहनाज (14) पुत्री साबिर खां की भी मौत हो गई। इसी गांव की डेढ़ माह की तनाजा पुत्री जुल्फी खान की भी मौत हो गई। टूंडला मोहल्ला सूर्य नगर निवासी माला देवी (45) पत्नी नेत्रपाल सिंह और गांव ठार हाथी निवासी लक्ष्मी (7) पुत्री गीतम सिंह की बुधवार रात मौत हो गई। माला देवी को डेंगू की पुष्टि हुई थी। नगला इस्माइल निवासी अलीना (8) पुत्री मुन्नू खां की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Dengu And Viral Fever In Agra Divison Fifteen Die Today
सुमन, नंदनी और प्रज्ञा के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के पिनाहट क्षेत्र में बुखार का कहर बना हुआ है। गुरुवार को भी तीन बच्चों की बुखार से मौत हो गई। इनमें गांव मेदीपुरा की प्राची (4), पिनाहट के चांदनी चौक मोहल्ला की सुमन (8) और पडुआपुरा की नंदनी (4) हैं।  जिले में अब तक डेंगू से अब तक एक मौत हुई है। जबकि बुखार से अब तक 18 बच्चे दम तोड़ चुके हैं। 22 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
Dengu And Viral Fever In Agra Divison Fifteen Die Today
मैनपुरी: सौ शैय्या अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के कस्बा ज्योंती खुड़िया निवासी अलका (28) पत्नी संजीव कुमार शाक्य और कुरावली के गांव बसंतपुर निवासी अमर सिंह शाक्य की पत्नी विद्या देवी (45) की भी बुखार से मौत हो गई। जिले में अब तक कुल 32 लोगों की बुखार से जान जा चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Dengu And Viral Fever In Agra Divison Fifteen Die Today
मथुरा: मरीजों का हाल जानते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में गनेशपुर निवासी जर्रार हुसैन (45) पुत्र मुज्जमिल हुसैन ने अलीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। डेंगू के 12 नए मरीज मिले। एटा में 150 मरीजों की रैपिड कार्ड के जरिए जांच की गई। जिसमें नौ लोगों में डेंगू के लक्षण मिले। जिले में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है।  

 
विज्ञापन
Dengu And Viral Fever In Agra Divison Fifteen Die Today
सौ शैय्या अस्पताल फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में अब तक मरने वालों की संख्या 211 हो गई। इनमें 62 लोगों की मौत डेंगू से हुई बताई जा रही है। मथुरा में चार व आठ वर्ष के दो बच्चों को मौत हो गई। जिले में अब तक बुखार से 32 लोगों की जान चुकी है।

आगरा: झोलाछाप के यहां प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशियां मातम में बदलीं
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed