{"_id":"66836ef7cfd3718c36053b89","slug":"death-of-three-friends-dead-bodies-were-trapped-in-car-out-by-cutting-window-agra-accident-2024-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: हादसा ऐसा कि देखने वालों की रूह कांप गई...ट्रैक्टर से कार खींची, तब खिड़की काटकर निकाली जा सकी तीन लाशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हादसा ऐसा कि देखने वालों की रूह कांप गई...ट्रैक्टर से कार खींची, तब खिड़की काटकर निकाली जा सकी तीन लाशें
Tue, 02 Jul 2024 09:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 02 Jul 2024 09:13 PM IST
विज्ञापन
Agra accident news
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के बाह क्षेत्र में बिजकौली के समीप सोमवार की रात करीब 9:30 बजे सड़क पर आई गाय को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बासौनी के पुरा नीमडाडा गांव में रहने वाले तीन दोस्तों की मौत हो गई। कार के भी परखच्चे उड़ गए। तीनों दोस्त बटेश्वर से घर लौट रहे थे।
Agra accident news
- फोटो : अमर उजाला
क्षतिग्रस्त कार में तीन लोगों के फंसे होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकालकर बाह सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं। वहीं हादसे से तीनों परिवार में कोहराम मच गया है।
Agra accident news
- फोटो : अमर उजाला
देखने वालों की रूह कांप गई
हादसे का दृश्य ऐसा था कि देखने वालों की रूह कांप गई। टक्कर के बाद कार पेड़ में फंस गई थी। कार से एक शव तो निकाल लिया गया लेकिन कीचड़ और जलभराव के चलते खिड़की काटने में दिक्कत आ रही थी। गांव से ट्रैक्टर मंगवाकर कार को सड़क पर खींचा गया, तब खिड़की काटकर बचे दोनों शव निकाले जा सके।

तीनों को मौत भी जुदा नहीं कर सकी
तीनों दोस्त साथ रहते थे। सूरज की अभी शादी नहीं हुई थी। विपिन और श्याम सुंदर शादीशुदा थे। गांव के हम उम्र युवक चर्चा कर रहे थे, सुख दुख में साथ निभाने वाले दोस्तों को मौत भी जुदा नहीं कर सकी।
तीनों दोस्त साथ रहते थे। सूरज की अभी शादी नहीं हुई थी। विपिन और श्याम सुंदर शादीशुदा थे। गांव के हम उम्र युवक चर्चा कर रहे थे, सुख दुख में साथ निभाने वाले दोस्तों को मौत भी जुदा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
Agra accident news
- फोटो : अमर उजाला
श्याम की बहू को संभाल रही यशोदा
श्याम सुंदर की मां का बचपन में ही निधन हो गया था। मौसी विमला ने उसकी परवरिश की थी। श्याम सुंदर ने अपने पीछे पत्नी रामप्यारी, बच्चों बेटी शिक्षा(8), दीक्षा(6), बेटा मनोज (4) को अपने पीछे छोड़ा है। श्याम सुंदर के अलावा घर में कोई कमाने वाला नहीं है। बच्चों की परवरिश के लिए परेशान रामप्यारी को श्याम सुंदर की यशोदा बनी मौसी विमला संभाल रही थीं। विपिन ने अपने पीछे पत्नी आरती और एक बच्चे को छोड़ा है।