फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेरिटेज विलेज की अनदेखी: हवेलियों के गांव होलीपुरा की कच्ची सड़कों पर हैं खतरनाक गड्ढे

Mon, 25 Oct 2021 02:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Oct 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
Dangerous potholes on the roads of Heritage Village Holipura in Agra
होलीपुरा गांव - फोटो : अमर उजाला

आगरा के बाह तहसील क्षेत्र में हवेलियों के गांव होलीपुरा को हेरिटेज विलेज (विरासत गांव) का दर्जा मिला है। लेकिन यह गांव भी शासन-प्रशासन की अनदेखी से उपेक्षित है। आलम यह है कि गांव की सड़कों में गड्ढे हैं। जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। जबकि हेरिटेज विलेज देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। गांव के संजय चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर इस ओर ध्यान खींचा है। यहां आने वाले विदेशियों की नजर में देश की छवि को खराब होने से बचाने की गुहार लगाई है।  

Dangerous potholes on the roads of Heritage Village Holipura in Agra
हेरिटेज विलेज होलीपुरा - फोटो : अमर उजाला

संजय ने बताया कि गांव होलीपुरा के श्मशान का रास्ता सबसे खराब है। करीब ढाई किमी लंबे रास्ते में आठ पुलिया बनी हैं। निर्माण के बाद कभी मरम्मत नहीं हुईं। करीब 10 साल पहले ग्रामीणों ने चंदा जुटा कर इसे ठीक कराया था। अब पुलियों के पास खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही रास्ते की इसी बदहाली के कारण अंतिम संस्कार खेत पर करना पड़ा था। 

Dangerous potholes on the roads of Heritage Village Holipura in Agra
होलीपुरा गांव को जाती कच्ची पगडंडी - फोटो : अमर उजाला
प्राचीन गुफा के लिए भी बनी है पगडंडी
होलीपुरा की प्राचीन गुफा पर सुबह दर्शन और शाम को आरती में जाने वाले लोग भी पगडंडी से आने-जाने को मजबूर हैं। जबकि होली पर देशभर के चतुर्वेदी समाज के लोग गुफा पर उत्सव मनाते है। गुफा मार्ग की अनदेखी से भी ग्रामीण निराश है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Dangerous potholes on the roads of Heritage Village Holipura in Agra
होलीपुरा गांव में बनी हवेली - फोटो : अमर उजाला
गांव के शंभूनाथ ने कराया था विकास 
देश की आजादी के लिए लडे़ होलीपुरा के शंभूनाथ चतुर्वेदी 1952 में बाह के पहले विधायक बने थे। 1977 में सांसद चुने गए। लोग बताते हैं कि उनके कार्यकाल में ही सिंचाई और पेयजल के लिए नलकूप लगे थे। उसके बाद अब तक गांव में विकास नहीं हुआ।  
विज्ञापन
Dangerous potholes on the roads of Heritage Village Holipura in Agra
कच्ची सड़क - फोटो : अमर उजाला
होलीपुरा गांव से यमुना नदी की दूरी करीब ढाई किमी है। यह ढाई किमी का रास्ता काफी मुश्किल भरा है। रास्ते में झाड़ियां उग आई हैं। जगह-जगह गड्ढे हैं। मार्ग पर आठ पुलिया हैं। चार टूट चुकी हैं। बरसात में स्थिति और बिगड़ जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed