फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'फैनी' और गर्मी ने थामे पर्यटकों के कदम, आधी रह गई ताज का दीदार करने वालों की संख्या

Fri, 03 May 2019 11:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 May 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
Cyclone Fani affected tourism in Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी में लू के थपेड़ों ने ताजमहल, आगरा किला समेत स्मारकों का दीदार करने आने वाले सैलानियों को थाम दिया है। 44 पार पहुंच गए पारे में सैलानियों की संख्या एकदम कम हो गई। गर्मी के अलावा पर्यटन पर फैनी चक्रवात का असर भी माना जा रहा है। क्योंकि दक्षिण भारत से काफी संख्या में पर्यटक ताजनगरी आते हैं, लेकिन फैनी चक्रवात के चलते ज्यादातर लोगों ने फिलहाल अपने टूर कैंसिल कर दिए हैं। 
Cyclone Fani affected tourism in Taj Mahal
भीषण गर्मी से पर्यटक हो जाते हैं बेहाल - फोटो : अमर उजाला
जैसे-जैसे पारा बढ़ता रहा, वैसे-वैसे सैलानियों की संख्या में भी कमी आती जा रही है। हाल यह है कि 20 से 25 हजार सैलानियों की जगह अब 12 से 15 हजार तक सैलानी ही ताज पर आ रहे हैं। इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या बेहद कम है। एक और दो मई को ताजमहल आने वाले पर्यटकों की संख्या और दिनों की अपेक्षा बेहद कम रही। 
Cyclone Fani affected tourism in Taj Mahal
बिना शू कवर के ताज के गुंबद पर घूमते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
गर्मी में पर्यटक ताजमहल के अंदर तपते पत्थरों के कारण परेशान हैं। ऐसे में उन्हें शू कवर भी मुहैया नहीं कराए जा रहे। पर्यटक जूते उतारकर गर्म पत्थरों पर चलने से बच रहे हैं, ऐसे में वह जूते पहनकर ही मुख्य गुंबद पर पहुंच जा रहे हैं। तेज धूप के कारण गुंबद का संगमरमर दहक रहा है, जिस पर नंगे पांव चलना पर्यटकों के लिए मुश्किल भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cyclone Fani affected tourism in Taj Mahal
सांकेतिक तस्वीर
पर्यटन पर फैनी चक्रवात का असर भी देखा जा रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी के चलते दक्षिण से आने वाले पर्यटक भी फिलहाल अपना टूर कैंसिल कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी प्रशासन ने आंधी-तूफान के चलते लोगों को सतर्क रहने को कहा है। बता दें कि पिछले साल इन्हीं दिनों आए तूफान से ताजमहल के परिसर में भी नुकसान हुआ था।  
विज्ञापन
Cyclone Fani affected tourism in Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बाद गुरुवार को मौसम बदल गया। मौसम में हुए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन तूफान का डर बैठा गया है। इसके चलते भी पर्यटकों की संख्या में कमी आई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed