{"_id":"5ccae272bdec2207362d04b3","slug":"died-body-found-of-air-force-jawan-in-chhattisgarh-express","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में संदिग्ध हालात में गोली लगने से एयरफोर्स के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में संदिग्ध हालात में गोली लगने से एयरफोर्स के जवान की मौत
Thu, 02 May 2019 11:28 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 02 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
वी. वेंकटेश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एसी फर्स्ट क्लास के कोच एच ए -1 में सफर कर रहे वायु सेना के नायक (लीडिंग एयरक्राफ्ट मैन) वी. वेंकटेश की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी, आरपीएफ और एयरफोर्स आगरा स्टेशन के अधिकारियों ने शव को उतारा।
गमगीन खड़े मृतक के साथी
- फोटो : अमर उजाला
जीआरपी ने इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताया है। हालांकि ट्रेन में सफर कर रहे उनके दोनों साथियों से पूछताछ की गई। मालूम किया जा रहा है कि नायक का किसी से झगड़ा तो नहीं हुआ था। नायक के साथ सफर कर रहे उनकी यूनिट को दो कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है।
जवान का शव
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकाकुलम, आंध्र प्रदेश निवासी वी. वेंकटेश (23) बिलासपुर से अमृतसर जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) के एसी कोच एच ए-1 में सफर कर रहे थे। वह ऊपरी बर्थ पर थे, जबकि उनके साथी कारपोरल अरुण यादव और एक अन्य अविनाश यादव भी साथ में सफर कर रहे थे। तीनों हलवारा की बेस यूनिट में तैनात थे। सीओ जीआरपी अनुराग दर्शन ने बताया कि उनके साथियों ने बताया है कि धौलपुर से पहले ही ऊपर की बर्थ पर लेटे वेंकटेश धमाके की आवाज के साथ नीचे आकर गिरे। यह देखकर वह दौड़े तो देखा वेंकटेश खून से लथपथ थे, पास में उनकी कारबाइन रखी हुई थी। सीओ ने बताया कि गोली बायीं कनपटी को बेधती हुई दाहिनी कनपटी से नीचे निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद जीआरपी और एयरफोर्स कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी कोच अटेंडेंट को दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। गाड़ी के जाजऊ पहुंचने पर आगरा कैंट जीआरपी को सूचना मिली तो प्लेटफार्म नंबर तीन पर गाड़ी को रोका गया। यहां सीओ जीआरपी, आरपीएफ और वायुसेना स्टेशन आगरा के अफसर भी पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों साथियों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि वह लोग आंवला (मध्य प्रदेश) 13 अप्रैल को गए थे। वहां से वापस अपनी यूनिट में लौट रहे थे। उन्होंने रास्ते में किसी तरह के विवाद से भी इनकार किया। दोनों का मेडिकल भी कराया गया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एयरफोर्स अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
अनुराग दर्शन, सीओ, जीआरपी, आगरा अनुभाग का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं एयरफोर्स के जवान के खुदकुशी करने के बाद एसी कोच के यात्रियों का हाल बेहाल हो गया। घटना के बाद से ही कोच के लोग परेशान हो गए। कोच में खून बिखर गया था। ट्रेन के आगरा पहुंचने तक पूरी ट्रेन के यात्रियों को घटना की जानकारी हो चुकी थी। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन 45 मिनट तक खड़ी रही। इसके बाद गंतव्य को रवाना की गई।