फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के खौफ पर भारी आस्था: सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 12 Apr 2021 10:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Apr 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
crowd of devotees gathering on ganga ghats for taking holy bath in kasganj
सोमवती अमावस्या पर गंगा में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच कासगंज जिले में सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार तड़के ही गंगा स्नान शुरू हो गया। श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान ज्यादार श्रद्धालु बिना मास्क के दिखाई दिए। कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। 

crowd of devotees gathering on ganga ghats for taking holy bath in kasganj
गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सोमवती अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में गंगा घाटों पर पहुंचकर हर हर गंगे के जयकारे लगाते हुए गंगा स्नान करके पुण्य लाभ अर्जित किया। हरिपदी गंगा, लहरा गंगा घाट, कछला गंगा घाट एवं कादरगंज घाट पर सोमवार तड़के से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। गंगा के घाट हर-हर गंगे के जयकारों से गुंजायान हो गए।  
crowd of devotees gathering on ganga ghats for taking holy bath in kasganj
गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित प्रदेश के कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए तीर्थनगरी सोरों और लहरा-कछला गंगाघाट पर पहुंचते हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। भीड़भाड़ से बचें। खुद सुरक्षित रहें और परिवार को भी सुरक्षित रखें। लेकिन इसका असर दिखाई नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
crowd of devotees gathering on ganga ghats for taking holy bath in kasganj
कादरगंज घाट पर कई पुलिसकर्मी बिना मास्क के दिखाई दिए - फोटो : अमर उजाला
सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के दौरान कोरोना महामारी के खौफ पर आस्था हावी दिखाई दी। ज्यादातर श्रद्धालु बिना मास्क के गंगा घाटों पर पहुंचे। उचित दूरी का पालन भी नहीं किया। यहां तक कि कादरगंज गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस के सिपाही भी बिना मास्क के नजर आए। 
विज्ञापन
crowd of devotees gathering on ganga ghats for taking holy bath in kasganj
सोरों मार्ग पर खड़ी श्रद्धालुओं की बस - फोटो : अमर उजाला
रविवार को मध्यप्रदेश से गंगा स्नान को आए 10 श्रद्धालुओं कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ये श्रद्धालु अपने दल के साथ बस से यहां आए थे। बस में करीब 60 लोग सवार थे। रास्ते में बस रुकवाकर इनकी जांच की गई। इनमें 10 लोग संक्रमित मिले। इसके बाद इन श्रद्धालुओं को वापस कर दिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed