फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेमौसम बारिश से फसलों की बर्बादी, 'अन्नदाता' की मेहनत पर फिरा पानी

Sat, 07 Mar 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
crops damaged due to rain and hail in agra
बारिश से फसलों को हुआ नुकसान - फोटो : Amar Ujala
बेमौसम बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। ब्रज में बुधवार-बृहस्पतिवार की रात पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से ओले बरसे तो शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। इसके कारण आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद समेत पड़ोसी जिलों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। 
crops damaged due to rain and hail in agra
आलू के खेत में भरा पानी - फोटो : Amar Ujala
बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचा तो बर्बादी का आलम देखकर उसके आंसू छलक आए। खेतों में पानी भरने से गेहूं और सरसों की फसल बिछ गई, तो वहीं खोदाई को तैयार आलू की फसल भी डूब गई है। आगरा और फिरोजाबाद के किसानों को आलू के सड़ने का डर सताने लगा है। 
crops damaged due to rain and hail in agra
सरसों की फसल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में रुनकता क्षेत्र के लोहकरेरा, खड़वई, अरसेना समेत आसपास के अन्य गांवों में शुक्रवार सुबह जोरदार बारिश हुई। इससे गेहूं और सरसों की फसलों के गिरने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। रुनकता निवासी विक्रम सिकरवार, प्रमोद, जयपाल ने बताया कि बेमौसम बारिश ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
crops damaged due to rain and hail in agra
सरसों की फसल - फोटो : Amar Ujala
मथुरा जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। इस समय जिले में सरसों की फसल कट रही है। आलू खोदा जा रहा है। लेकिन बारिश और ओलावृष्टि से फसलें चौपट हो गई हैं। खेतों में पानी भर गया है, जो गेहूं, सरसों और आलू के लिए बर्बादी से कम नहीं है। सुबह-सुबह कई किसान जेट पंप व अन्य साधनों से खेतों में भरा पानी निकालने में जुट गए। 
विज्ञापन
crops damaged due to rain and hail in agra
आलू की फसल में भरा पानी - फोटो : Amar Ujala
फिरोजाबाद के टूंडला, सिरसागंज और जसराना क्षेत्र में तेज बारिश हुई। मैनपुरी, एटा-कासगंज के किसानों पर भी मौसम की मार पड़ी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बादलों की लुकाछिपी जारी रहने के आसार हैं। इस दौरान सर्द हवाएं जारी रहेंगी और तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed