{"_id":"5d0ba8c68ebc3e1ae56b2f55","slug":"police-inspector-satish-statement-files-in-darvesh-yadav-murder-case-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दरवेश यादव हत्याकांड: इंस्पेक्टर सतीश ने दर्ज कराया बयान, आरोपी पर कही ये बातें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दरवेश यादव हत्याकांड: इंस्पेक्टर सतीश ने दर्ज कराया बयान, आरोपी पर कही ये बातें
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष दरवेश सिंह यादव की हत्या के आठ चश्मदीदों में से एक इंस्पेक्टर सतीश यादव ने गुरुवार शाम को न्यू आगरा थाना पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया। सतीश ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम है कि मनीष को गुस्सा क्यों आया? वो तो घटना के वक्त उस चेंबर में मौजूद ही नहीं थे।
2 of 6
दीवानी में स्वागत के समय दरवेश यादव के साथ हत्यारोपी मनीष (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सतीश से पहले बयान दर्ज कराने वाले तीन चश्मदीदों ने कहा था कि मनीष को गुस्सा सतीश को देखकर ही आया था। इसके बाद ही उसने दरवेश की हत्या कर खुद को गोली मारी थी। विरोधाभाषी बयानों के कारण हत्या की वजह की गुत्थी और उलझ गई है।
सतीश मैनपुरी पुलिस लाइन में तैनात हैं। दरवेश यादव की हत्या की एफआईआर में सतीश मौके पर मौजूद बताया गया है। वो ड्यूटी छोड़कर दरवेश के स्वागत समारोह में आए था। तीन गवाहों के बयान के बाद माना जा रहा था कि वही बता सकता है कि मनीष ने यह वारदात क्यों की?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दरवेश सिंह यादव का फाइल फोटो
- फोटो : social media
पुलिस ने इंस्पेक्टर सतीश के कई सवालों के जवाब चाहे थे। उन्होंने सोच समझकर अपने सभी का जवाब दे दिया। पूछताछ में इंस्पेक्टर सतीश ने पुलिस को बताया कि वो दरवेश यादव को सात साल से जानता है, जबकि मनीष को कुछ दिनों से जानता था।
विज्ञापन
5 of 6
दरवेश यादव के साथ हत्यारोपी मनीष (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
दरवेश यादव की हत्या 12 जून को दीवानी कचहरी में अरविंद मिश्रा के चेंबर में हुई। आठ लोग चेंबर में मौजूद थे। चार बाहर थे। आठ में से चार के बयान हुए हैं। इनसे साफ नहीं हुआ कि मनीष ने यह वारदात क्यों की? अब चार गवाहों के बयान पर पुलिस की उम्मीद टिकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।