फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंधी ने मचाई तबाही तो 24 घंटे में बारिश ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड, तलैया बनी ताजनगरी

Sun, 31 May 2020 12:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 May 2020 12:57 PM IST
सार

  • आगरा में महज 24 घंटे के अंदर 82.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
  • मई के महीने में इससे पहले कभी इतनी बारिश नहीं दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
weather updates agra rain breaks record in may month
बारिश से जलभराव और आंधी से गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शुक्रवार रात को 124 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश और ओलों ने 30 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। महज 24 घंटे के अंदर 82.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मई के महीने में इससे पहले कभी इतनी बारिश नहीं दर्ज की गई थी। इससे पहले 1991 में आंधी के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई थी। तब 55 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई थी। 
weather updates agra rain breaks record in may month
देवरी रोड पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात बारिश और ओलों के बाद पूरी रात कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। सुबह भी रिमझिम हुई, जिससे पूरे शहर में जलभराव हो गया। 
weather updates agra rain breaks record in may month
बारिश से जलभराव और आंधी से गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
बारिश के कारण तापमान में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक रविवार को भी बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी। बूंदाबांदी के भी आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
weather updates agra rain breaks record in may month
स्कूल परिसर में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
सात सालों में ऐसा रहा है मई का मौसम
साल   -     बारिश 
2014  -  6.5 मिमी 
2015  -  13.4 मिमी 
2016  -  15.8 मिमी 
2017  -  20 मिमी 
2018  -  20.2 मिमी 
2019  -  14.7 मिमी 
2020  -  82.4 मिमी
विज्ञापन
weather updates agra rain breaks record in may month
सड़क पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
13 डिग्री लुढ़क गया पारा
शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 13 डिग्री कम है। महज चार दिन पहले ही आगरा में तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच में चल रहा था, लेकिन आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि से तापमान 13 डिग्री नीचे चला गया। न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। 24 घंटे के अंदर 82.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed