{"_id":"5e92b30e8ebc3e6f9507c49e","slug":"coronavirus-case-news-in-hindi-two-more-patients-recovered-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे ने कोरोना से जीती जंग, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पिता से कहा- घर पर आपका इंतजार करूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने कोरोना से जीती जंग, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पिता से कहा- घर पर आपका इंतजार करूंगा
Mon, 13 Apr 2020 09:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
सुयश गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना वायरस से जंग के बीच एक और अच्छी खबर आई है। चिकित्सक का बेटा वायरस को मात देकर घर पहुंच गया है। अब उनके पिता की बारी है। अस्पताल से जाते वक्त बेटे ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पिता का हौसला बढ़ाया और कहा, आपका घर पर इंतजार करूंगा। चिकित्सकों ने युवक को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रहने को कहा है। एसएन से ठीक होने वाला वो दूसरा मरीज है। रावली क्षेत्र के कॉलेज संचालक का 17 साल के बेटा भी ठीक हो गया है। उसे रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।
सुयश गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
वाटर वर्क्स क्षेत्र निवासी हड्डी रोग विशेषज्ञ के 21 साल के पुत्र सुयश गुप्ता को 26 मार्च को सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। वो अमेरिका से लौटे थे। इनसे ही उनके चिकित्सक पिता भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। दो नमूने निगेटिव आने के बाद शनिवार को देर शाम सुयश को डिस्चार्ज कर दिया गया।
सुयश गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
बेटे ने दी मात, अब पिता की बारी
चिकित्सक के बेटे सुयश के जज्बे के आगे कोरोना वायरस की हार हुई है, अब उनके पिता की बारी है। इनके पिता हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और एसएन कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में ही भर्ती हैं। इनकी भी एक रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। रविवार को इनका नमूना लिया गया।

सुयश गुप्ता ने दी कोरोना को मात
- फोटो : अमर उजाला
दूर से बेटे को निहारते, एक-दूसरे को देते हौसला
आइसोलेशन वार्ड में पिता और बेटा दोनों ही भर्ती थे। इनके पिता ने बताया कि बेटा चार-पांच बेड आगे था। दूर से ही बेटे से बातचीत हो जाती थी। बेटा हमेशा मेरा हौसला बढ़ता और कहता पापा क्या हुआ सब ठीक हो जाएगा, सभी घर जाएंगे। चिकित्सक पिता ने बताया कि जब बेटा डिस्चार्ज हुआ तो आंखों से आंसू आ गए। बेटे ने जाते वक्त कहा कि पापा, आपका घर पर इंतजार करूंगा।

एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
गाने तो कभी चुटकला सुनाकर एक-दूसरे का बढ़ाते मनोबल
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सभी मरीज एक परिवार की तरह रह रहे थे। सुयश गुप्ता ने बताया कि मेरे बाद और मरीज आने लगे। एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाने के लिए सकारात्मक बातें करते। मनोरंजन के लिए संगीत सुनते, गाने गाते और चुटकला भी सुनाते थे। यह सभी कार्य एकदूसरे के पास जाए बिना अपने-अपने बेड पर ही होता था।