फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2022: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दिखा कंस का कारागार, सीएम योगी ने गर्भगृह में किए कान्हा के दर्शन

Fri, 19 Aug 2022 06:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Aug 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath worships Lord Shri Krishna on Krishna Janmashtami in Mathura
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ब्रज में उल्लास छाया हुआ है। मथुरा-वृंदावन के मंदिरों के अलावा घरों में भी कान्हा के जन्मोत्सव की धूम है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि को भव्य रूप से सजाया गया है। इस बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित गर्भगृह को कारागार का स्वरूप दिया गया है। यहां कहीं अंधेरी छाया है तो कहीं सोते हुए पहरेदार दिखाई दे रहे हैं। गर्भगृह से सटे शाही ईदगाह की ओर बने दरवाजों को भी सजाया गया है। मथुरा में जन्माष्टमी पर करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। जन्माष्टमी से एक दिन पहले ही 10 लाख से अधिक लोगों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए। जन्माष्टमी पर सुबह से ही भक्तों का सैलाब श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर उमड़ पड़ा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा पहुंचे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गर्भगृह में कान्हा के दर्शन किए। इसके बाद भागवत भवत में राधाकृष्ण की पूजा कर आरती उतारी। 



CM Yogi Adityanath worships Lord Shri Krishna on Krishna Janmashtami in Mathura
सीएम योगी ने गर्भगृह में किए कान्हा के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा पहुंचकर कन्हैया के दर्शन किए। वह सबसे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गर्भगृह में पहुंचे। यहां बाल स्वरूप कान्हा के दर्शन किए।
CM Yogi Adityanath worships Lord Shri Krishna on Krishna Janmashtami in Mathura
भागवत भवन में पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
गर्भगृह के बाद मुख्यमंत्री योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में श्रीराधाकृष्ण के दर्शन किए। वह काफी देर तक अपलक श्रीराधाकृष्ण की दिव्य छवि को निहारते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath worships Lord Shri Krishna on Krishna Janmashtami in Mathura
कारागार रूप में सजाया गया गर्भगृह - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गर्भगृह को कारागार के रूप में सजाया गया है। गर्भगृह में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को द्वापरकालीन लीला का आभास हो रहा है।  
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath worships Lord Shri Krishna on Krishna Janmashtami in Mathura
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु मथुरा पहुंचे हैं। शुक्रवार सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत प्रमुख मंदिरों में भक्तों की कतारें लग गईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed