{"_id":"61c03edd9a7a1443c860ab20","slug":"cm-yogi-adityanath-perfomed-worship-at-shri-krishna-janmasthan-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा: श्रद्धालुओं ने लगाए नारे- अब श्रीकृष्ण की बारी है..., यह सुनकर सीएम योगी मुस्कराकर चल दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: श्रद्धालुओं ने लगाए नारे- अब श्रीकृष्ण की बारी है..., यह सुनकर सीएम योगी मुस्कराकर चल दिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा में रविवार को जब योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर योगीराज के दर्शन करने पहुंचे तो उस वक्त मंदिर प्रबंधन व दर्शनार्थियों को यह अंदाजा नहीं था कि मुख्यमंत्री उनके सामने होंगे। अचानक आए मुख्यमंत्री को देखकर सभी खुश हुए और योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इसी बीच श्रद्धालुओं की तरफ से आवाज आई कि 'योगी जी.. अब श्रीकृष्ण की बारी है...', इतना सुनते ही मुख्यमंत्री मुस्कराकर निकल गए। यहां तक कि आवाज यह भी आई कि योगी जी मथुरा से ही आप चुनाव लड़ो।
दरअसल, शनिवार रात तक मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरने के लिए आईएसबीटी की जगह सुनिश्चित की गई थी। लेकिन देर रात जगह बदलकर पवनहंस वृंदावन हुई, इसके पीछे भी यही कारण रहा कि योगी ने मन बना लिया था कि चुनावी यात्रा रवाना करने से पहले श्रीकृष्ण के दर्शन करने हैं। जैसे ही रविवार को हेलीकॉप्टर उतरा तो उन्होंने मंशा जाहिर कर की दी कि जनसभा से पहले श्रीकृष्ण के दर्शन करने हैं। बड़े ही इत्मीनान से उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन किए।
2 of 5
भागवत भवन में पूजा करते मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संयोग देखिए कि 19 दिसंबर और 19वीं बार मथुरा आया हूं। इसे सुनकर जनसभा में योगी-योगी के नारे लगने लगे। जनसभा से पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे और दर्शन करके कामना भी की। यहां पर पूजाचार्यों ने आशीर्वाद भी दिया।
3 of 5
पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
यों ही नहीं मथुरा आए योगी
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि प्रदेश में छह स्थानों से भाजपा की जन विश्वास यात्रा रवाना होनी थी लेकिन योगी ने मथुरा को ही चुना। इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं और चर्चाएं भी हो रही है कि योगी आदित्यनाथ खुद ही यहां से चुनाव लड़ें या फिर कोई बड़ा नेता चुनावी मैदान में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुख्यमंत्री को रथ भेंट किया गया
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी पौने पांच साल के कार्यकाल में 19 बार मथुरा आए हैं। 2021 की बात करें तो पहली बार वैष्णव कुंभ मेला की शुरुआत पर मथुरा आए थे। इसके बाद वह कोरोना काल में अस्पतालों की स्थिति जानने मथुरा आए थे। मुख्यमंत्री का तीसरा मथुरा दौरा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
सीएम योगी ने जन विश्वास यात्रा को किया रवाना
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने 10 नबंवर से आयोजित ब्रज रज उत्सव में सहभागिता की। आठ दिसंबर को मुख्यमंत्री ने मांट में जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने 196 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। अब 19 दिसंबर को एक बार फिर मुख्यमंत्री मथुरा आए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।