फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी का मथुरा दौरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर की पूजा, छोटे 'कान्हा' को किया दुलार, खिलाई खीर

Tue, 13 Dec 2022 02:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Dec 2022 02:04 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath blessed the little krihsna at Shri Krishna Janmabhoomi Mathura
बच्चे को खीर खिलाते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

भगवान श्रीकृष्ण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भक्ति किसी से छिपी नहीं है। वे जब भी मथुरा आते हैं, सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने जन्मभूमि जरूर जाते हैं। सीएम योगी ने मंगलवार को भी अपने मथुरा दौरे की शुरुआत श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी के दर्शन करने के साथ की। सुबह करीब 11 बजे महाविद्या रामलीला मैदान में सीएम योगी का हेलीकॉप्टर से उतरा। यहां से मुख्यमंत्री योगी कार से सीधे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में बाल स्वरूप कान्हा के दर्शन किए। इसके बाद भागवत भवन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री भक्ति भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिए। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भ्रमण के दौरान उन्होंने एक बच्चे को दुलार किया। अपने हाथों से उसे खीर भी खिलाई। जन्मभूमि पर पूजा-अर्चना और दर्शन के बाद सीएम योगी कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। उन्होंने यहां प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। 

CM Yogi Adityanath blessed the little krihsna at Shri Krishna Janmabhoomi Mathura
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डेढ़ महीने में दूसरी बार मथुरा दौरे पर आए। उन्होंने सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर धर्मनगरी को 822 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसके बाद प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम से पहले सीएम योगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहुंचे। 
CM Yogi Adityanath blessed the little krihsna at Shri Krishna Janmabhoomi Mathura
गर्भगृह में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर सबसे पहले गर्भगृह में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन किए। इस दौरान वे काफी देर तक कान्हा की मनोहरी छवि को अपलक निहारते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath blessed the little krihsna at Shri Krishna Janmabhoomi Mathura
भागवत भवन में पूजा करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
गर्भगृह में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी भागवत भवन पहुंचे। उन्होंने भागवत भवन में विधि-विधान से श्रीराधाकृष्ण की युगल जोड़ी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। 
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath blessed the little krihsna at Shri Krishna Janmabhoomi Mathura
सीएम योगी ने बच्चे को खिलाई खीर - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर एक महिला श्रद्धालु अपने बेटे को कान्हा की पोशाक में दर्शन कराने यहां आई थी। छोटे कान्हा को देख सीएम का बाल प्रेम जाग उठा। उन्होंने बच्चे को गोद में लेकर उसे दुलार किया और खीर खिलाई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed