फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GST Survey: आगरा में जीएसटी अफसरों से तेज दौड़ीं अफवाहें, बाजार हुए बंद, व्यापारियों में रहा छापे का डर

Mon, 12 Dec 2022 08:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Dec 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
markets closed due to rumors of GST raid in Agra
शाहगंज में दुकानें रहीं बंद - फोटो : अमर उजाला

आगरा में एक सप्ताह से जारी स्टेट जीएसटी के सर्वे को सोमवार को मुख्यमंत्री ने रोकने के आदेश दिए, लेकिन उससे पहले ही सुबह से स्टेट जीएसटी के अफसर छापे के लिए जहां-जहां गए, उससे ज्यादा जगहों पर बाजार बंद हो गए। अफसरों से ज्यादा तेज अफवाहें दौड़ीं, जिसमें कई बाजार ऐसे भी बंद हो गए, जहां स्टेट जीएसटी की टीम पहुंची ही नहीं। दोपहर को मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी शाम तक डरे हुए व्यापारियों ने बाजार नहीं खोले। शाम को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कमेटियों से बाजार खोलने की अपील की, जिसके बाद बाजारों में दुकानों के शटर खुले।



सोमवार को शाहगंज, बेलनगंज, छत्ता, छावनी, नौलक्खा, रूई की मंडी, रामनगर, रूनकता, फतेहाबाद समेत बाजारों में दुकानें नहीं खुलीं। इन जगहों पर स्टेट जीएसटी के छापों की अफवाह उड़ गई। सुबह जिन दुकानदारों ने शटर खोले, उन्होंने 11 बजे स्टेट जीएसटी के अधिकारियों का सर्वे बताकर फिर से ताले डाल दिए। चंद मिनटों में शहर के बाजारों में छापों की खबरें फैल गईं, जिसके बाद बाजार बंद हो गया। शाहगंज, रूई कीमंडी, सोरों कटरा, संगीता टॉकीज, रामनगर, बोदला समेत बाजारों में दुकानदारों ने छापों के डर से दुकानें नहीं खोलीं।

markets closed due to rumors of GST raid in Agra
शाहगंज में दुकानें रहीं बंद - फोटो : अमर उजाला
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कमिश्नर जीएसटी ग्रेड 1 से आगरा में हो रहे सर्वे के बारे में जानकारी ली। कमिश्नर ने बताया कि शासन ने सर्वे पर रोक लगा दी है। टीएन अग्रवाल ने व्यापारियों से कहा कि वह डरें नहीं, वह कोई अपराधी नहीं हैं। दुकानें बंद न करें। दोपहर को मुख्यमंत्री का आदेश आ गया है, इसलिए अब छापेमारी नहीं होगी।
markets closed due to rumors of GST raid in Agra
दुकानें रहीं बंद - फोटो : अमर उजाला
एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 अजय कुमार सिंह ने कहा कि व्यापारी घबराएं नहीं। किसी भी ईमानदार व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होंने देंगे। केवल उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई हो रही, जिनके खिलाफ विभाग के पास कर चोरी के पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी दुकानों और बाजारों को खुला रखें, विभाग सहयोग करेगा उत्पीड़न नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
markets closed due to rumors of GST raid in Agra
फतेहाबाद में भी दुकानें बंद रहीं - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद में भी जीएसटी विभाग की छापेमारी की अफवाह पर सोमवार को सदर बाजार ,जमुना गली, बजरिया, गल्ला मंडी, आगरा रोड समेत तमाम स्थानों के बाजार बंद हो गए। रविवार को फतेहाबाद के व्यापारियों ने विधायक छोटे लाल वर्मा का जीएसटी की छापेमारी के विरोध में घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा था। 
विज्ञापन
markets closed due to rumors of GST raid in Agra
रुनकता में भी बंद रहीं दुकानें - फोटो : अमर उजाला
रुनकता में सोमवार की सुबह 11:00 बजे तक पूरा बाजार खुल चुका था। तभी किसी ने अफवाह फैला दी कि जीएसटी की टीम रुनकता आ रही है। इस पर पूरा बाजार बंद हो गया। हार्डवेयर से लेकर छोटे दुकानदार, चायवाले और मोटरसाइकिल रिपेयरिंग करने वाले तक डर की वजह से दुकानें बंद करके भाग गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed