फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज: बिजली का तार डालने के विवाद में खूनी संघर्ष, भाजपा विधायक के रिश्तेदार की हत्या

Mon, 06 Jan 2020 12:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 06 Jan 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Clash between Two Parties in Patiali Stone Pelting and Firing One Died
पथराव व फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले के पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी कनेसर में रविवार को बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष की ओर से जमकर पथराव और फायरिंग की गई। घटना में भाजपा विधायक के रिश्तेदार की मौत हो गई, जबकि परिवार के ही पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने ग्राम प्रधान सहित छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Clash between Two Parties in Patiali Stone Pelting and Firing One Died
फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला
गांव गढ़ी कनेसर में दो विद्युत ट्रांसफार्मर रख हैं। इनमें एक ट्रांसफार्मर खराब है। विधायक के रिश्तेदारों ने ग्राम प्रधान देवेंद्र के मोहल्ले में रखे ट्रांसफार्मर से विद्युत लाइन डाल ली थी। इसी बात का विवाद था। रविवार की सुबह ग्राम प्रधान ने विद्युत लाइन काट दी थी। अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के रिश्तेदार राजेश (55) पुत्र नरायनदास जब शिकायत करने गए तो ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने घेर कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। 
Clash between Two Parties in Patiali Stone Pelting and Firing One Died
फायरिंग व पथराव की घटना के बाद पुलिस ने पकड़े पांच आरोपी - फोटो : अमर उजाला
राजेश की चीखपुकार सुनकर उनके परिजन अवधेश, ओमपाल वीकेश, रूकुमपाल सहित अन्य परिजन भी पहुंच गए। आरोप है कि ग्राम प्रधान की ओर से उनके भाई दिनेश, उमेश पुत्र जदुनाथ, रंजित पुत्र उमेश, अमन पुत्र रमेश सिंह, जितेंद्र पुत्र देवेंद्र ने पथराव और फायरिंग कर दी। चार-पांच राउंड फायरिंग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Clash between Two Parties in Patiali Stone Pelting and Firing One Died
जिलाधिकारी सीपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
घटना के दौरान पत्थर लगने से विधायक के रिश्तेदार राजेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि अवधेश, विजय प्रताप, गगन कुमार, दिनेश, ओमपाल घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले, एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
Clash between Two Parties in Patiali Stone Pelting and Firing One Died
घटना में मारे गए व्यक्ति के रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
मृतक के भतीजे महेश ने आरोपी ग्राम प्रधान देवेंद्र, दिनेश, उमेश, संजीत, अमन, जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा पटियाली कोतवाली में दर्ज कराया है। एसपी सुशील घुले ने बताया कि बिजली की लाइन डालने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें राजेश के चोट लग जाने से उनकी मौत हो गई। अन्य लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed