फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चा चोर गिरोह: एएनएम के निशाने पर रहते थे ऐसे बच्चे, चिकित्सक दंपती करते थे सौदेबाजी, हुआ बड़ा खुलासा

Tue, 30 Aug 2022 02:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 02:18 PM IST
विज्ञापन
child thief case mathura doctor couple bargaining for baby to sell
बच्चे को गोद में लिए एसपी जीआरपी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से 23 अगस्त की रात को चोरी हुए बच्चे को जीआरपी ने पार्षद के घर से बरामद कर लिया है। इस मामले में डॉक्टर दंपती समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन जब मासूमियत और ममता का गला घोंटकर गोद उजाड़ने वाले बच्चों के सौदागरों के चेहरे से पर्दा हटा तो मानवता शर्मसार हो गई। गिरोह की यह कोई पहली वारदात नहीं थी। वह अभी तक करीब 15 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

 
बच्चों की देखभाल और गर्भवती महिलाओं को खानपान बताने वाली एएनएम इस गिरोह की पहली सीढ़ी थीं। एएनएम पूनम और मिथलेश के माध्यम से बच्चा खरीदने की डिमांड पर जब बच्चा नहीं मिल पाता, तो चिकित्सक दंपती उसके लिए दीप कुमार जैसे गिरोह के सदस्यों का सहयोग लेते थे। दोनों एएनएम ऐसी गर्भवती महिलाओं पर नजर रखती थीं जोकि अनचाहे बच्चे को जन्म दे रहीं हों। वह उनके बच्चों को सस्ती कीमत पर खरीद कर मुंह मांगी कीमत वसूल करती थीं। उनके द्वारा लावारिस बच्चों को तुरंत अपनी गिरफ्त में ले लिया जाता था। बच्चा आने के बाद अन्य सौदेबाजी चिकित्सक दंपती ही करते थे। 
child thief case mathura doctor couple bargaining for baby to sell
घटना का खुलासा करते एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक - फोटो : अमर उजाला

पार्षद ने खरीदा था दूसरी बार बच्चा

भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल की बेटा होने की इच्छा पूरी नहीं हो सकी। एक बार उनके द्वारा इसी बच्चा बेचने वाले गिरोह से बच्चा खरीदा गया तो वह बीमार निकला। जिसे वापस कर दिया और बाद में वह मर भी गया। दूसरी बार में खरीदा गया बालक उन्हें जेल ही ले गया। विनीता के एक पुत्री है जिसकी शादी तक हो गई परंतु उनकी पुत्र की इच्छा इतनी प्रबल थी कि शिक्षित होने के बाद भी कानून का उल्लंघन कर बैठीं। 
child thief case mathura doctor couple bargaining for baby to sell
बच्चा चोरी करके ले जाता शख्स - फोटो : अमर उजाला

बच्चे की खुशी में हुई थी पार्टी 

बच्चा मिलने की खुशी में पार्षद ने घर पर पार्टी की थी। लोगों को दावत भी दी गई थी। जीआरपी जब बच्चा चोर गिरोह तक पहुंची तो विनीता के यहां पर होने वाले कार्यक्रम से आसपास के लोगों ने इसकी पुष्टि कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
child thief case mathura doctor couple bargaining for baby to sell
सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान - फोटो : अमर उजाला

यह था मामला, सातवीं बार में किया बच्चा चोरी

दरअसल, फरह के परखम निवासी राधा पत्नी करन सिंह मां सविता व अन्य परिजन के साथ 23 अगस्त की शाम को मथुरा आई। उनके साथ सात माह का बेटा संजय भी था। रात होने के कारण परिवार के सभी सदस्य प्लेटफार्म संख्या 8-9 पर ही आराम करने के लिए रुक गए। दीप ने छह बार बच्चा चोरी का प्रयास किया लेकिन परिजन जाग जाते। आखिर सातवीं बार में वह बच्चा चोरी करने में कामयाब रहा। 
विज्ञापन
child thief case mathura doctor couple bargaining for baby to sell
इस शख्स ने चुराया था बच्चा - फोटो : अमर उजाला
जीआरपी सीसीटीवी फुटेज के सहारे आगे बढ़ी तो पता लगा कि बच्चा चुराने वाला शख्स बदायूं वाली बस में बैठा था। पुलिस ने जब संबंधित बस चालक से पूछताछ की तो पता लगा कि बच्चा ले जाने वाला शख्स हाथरस जाने वाले रास्ते पर ही उतर गया। पुलिस ने जब हाथरस में दीप की वीडियो फुटेज दिखाकर जांच शुरू की तो कुछ लोगों ने उसे देखे जाने की जानकारी दी। जिसके बाद कुछ प्रयास के बाद पुलिस दीप तक पहुंच गई और कड़ी दर कड़ी खुलती चलीं गईं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed