फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra news: स्वतंत्रता सेनानी रानी सरौज गौरिहार के राजकीय सम्मान में हुई लापरवाही, तहसीलदार पर गिरी गाज

Tue, 30 Aug 2022 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 11:52 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar removed from Sadar Tehsil after Negligence State Honor Of Freedom Fighter Rani Saroj Gaurihar
स्वतंत्रता सेनानी सरोज गौरिहार को श्रद्धांजलि देते केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
स्वाधीनता सेनानी रानी सरोज गौरिहार के राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार में लापरवाही के बाद सोमवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने तहसीलदार सदर रजनीश वाजपेयी को हटा दिया है। तहसीलदार को पूर्ण राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार कराने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन दिवंगत सेनानी के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर नहीं मिला। हालांकि डीएम के आदेश में लिखा है कि तहसीलदार का स्थानांतरण प्रशासनिक हित में किया है।


आगरा की आखिरी स्वतंत्रता सेनानी रानी सरौज गौरिहार रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गई। पूर्ण राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार होना था। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगा से ढका गया, लेकिन बंदूकों से सलामी नहीं दी गई। ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह पर भी उनके पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर नहीं मिला। इस दौरान मौजूद डीएम प्रभु एन सिंह को अत्येष्टि में शामिल हुए भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, साहित्यकार व समाजसेवियों ने अवगत कराया था। 
Tehsildar removed from Sadar Tehsil after Negligence State Honor Of Freedom Fighter Rani Saroj Gaurihar
स्वतंत्रता सेनानी का पार्थिव शरीर ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
जब तक जिलाधिकारी को इस बात की खबर लगी, तब तक मुखाग्नि दी जा चुकी थी, जिसके बाद डीएम ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता की और गारद बुलवाकर विद्युत शवदाह भट्टी के सामने गार्ड ऑफ ऑनर की रस्म अदा कराई।
 
Tehsildar removed from Sadar Tehsil after Negligence State Honor Of Freedom Fighter Rani Saroj Gaurihar
डीएम से बात करते भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला
पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर नहीं मिलने पर कई लोगों ने आपत्ति जताते हुए इसे लापरवाही बताया था। पूर्ण राजकीय सम्मान की व्यवस्थाएं तहसीलदार रजनीश वाजपेयी को करनी थीं। वह दिवंगत सेनानी के घर से लेकर शवदाह गृह तक मौजूद रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tehsildar removed from Sadar Tehsil after Negligence State Honor Of Freedom Fighter Rani Saroj Gaurihar
अंतिम संस्कार के दौरान दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर - फोटो : अमर उजाला
एक दिन बाद सोमवार को डीएम प्रभु एन सिंह ने तहसीलदार को सदर तहसील से हटा दिया है। उन्हें किरावली भेजा गया है। उनकी जगह फतेहाबाद से तहसीलदार न्यायिक आशीष त्रिपाठी को सदर में तहसीलदार पद पर भेजा है।
विज्ञापन
Tehsildar removed from Sadar Tehsil after Negligence State Honor Of Freedom Fighter Rani Saroj Gaurihar
अमर उजाला अखबार पढ़तीं रानी सरोज गौरिहार - फोटो : अमर उजाला
किरावली के तहसीलदार नीरज शर्मा को किरावली में ही तहसीलदार न्यायिक पद पर तैनात किया है। हालांकि डीएम के आदेश में स्थानांतरण की वजह प्रशासनिक कार्यहित बताया है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपना कार्यभार हस्तांरित करने व नई तैनाती स्थल की योगदान आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed