{"_id":"6354b7f6fae1bd1a99565b05","slug":"child-murder-case-after-killing-innocent-by-shooting-accused-kept-searching-for-four-hours-with-his-relatives","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: चार साल के मासूम की गोली मारकर हत्या, शव छिपाया, फिर घरवालों के साथ मिलकर चार घंटे तक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: चार साल के मासूम की गोली मारकर हत्या, शव छिपाया, फिर घरवालों के साथ मिलकर चार घंटे तक की तलाश
Sun, 23 Oct 2022 09:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Oct 2022 09:11 AM IST
विज्ञापन
चार साल के मासूम की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के शंभू नगर में बीती रात चार साल के मासूम का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी बच्चे के घर पहुंच गया। बच्चे की तलाश के लिए घरवालों के साथ चार घंटे तक रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चे का शव हत्यारोपी की निशानदेही पर मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे शक के आधार पर पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।
Trending Videos
आरोपी बंटी
- फोटो : अमर उजाला
देर रात उसने किसी से फोन पर बात की और बताया कि किसी भगत ने उसे बताया है कि बच्चा कालिंदी विहार की पेठा नगरी में है। इस जानकारी पर परिवार के लोग पेठा नगरी पहुंचे, यहां बंटी घरवालों को उस स्थान पर ले गया, जहां बच्चे का शव पड़ा था।
बच्चे का पिता बबलू
- फोटो : अमर उजाला
बच्चे का शव खून से लथपथ था, उसके सीने में गोली लगने का निशान था और पास में ही एक तमंचा पड़ा हुआ था। बच्चे के शव को देख पिता के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद बिलखती दादी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बबलू ने पुलिस को पूरी कहानी बताई। पुलिस ने शक के आधार पर बंटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। बबलू ने बताया कि वह हलवाई का काम करते है और बंटी भी उसके साथ ही काम करता है।
विज्ञापन
बच्चे के घर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बंटी से कोई भी रंजिश नहीं है। इकलौते बेटे की हत्या उसने क्यों की यह समझ में नहीं आ रहा है। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला विनोद कुमार का कहना है कि शक के आधार पर युवक को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।