{"_id":"62fe526fcd095302836d048c","slug":"chambal-river-in-rough-form-near-danger-mark-bah-agra-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंबल का रौद्र रूप: बाढ़ के खतरे से मचा हड़कंप, 10 गांवों का तहसील मुख्यालय से कटा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल का रौद्र रूप: बाढ़ के खतरे से मचा हड़कंप, 10 गांवों का तहसील मुख्यालय से कटा संपर्क
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Aug 2022 08:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Chambal River Flood
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के बाह में चंबल नदी ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। खतरे के निशान से ऊपर बह रही चंबल का पानी 17 गांवों के करीब पहुंच गया है। वहीं 10 गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। ग्रामीण ऊंचाई वाले इलाकों की ओर जाने लगे हैं। राजस्थान में लगातार हो रही बारिश से ओवरफ्लो हुए कोटा बैराज से मंगलवार की रात चंबल नदी में छोडे़ गए 5 लाख क्यूसेक पानी ने बाह के 38 गांवों में तबाही मचानी शुरू कर दी है। 10 गांवों मऊ की मढै़या, गोहरा, रानी पुरा, भटपुरा, गुढ़ा, झरना पुरा, डगोरा, रेहा, बीच का पुरा, पुरा डाल का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। नदी का पानी चेतावनी स्तर 127 मीटर को पार कर खतरे के निशान 130 मीटर के करीब पहुंचने लगा है। कछार के बाद 38 गांवों के मैदानी इलाके के खेत खलिहान भी डूब गए हैं। प्रशासनिक अमला बचाव और राहत की तैयारियों में जुट गया है।
2 of 6
पानी के बीच गुजर कर दूध ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कोटा बैराज से छोड़े गए पानी के कारण बाह में बृहस्पतिवार को चंबल नदी का जलस्तर 128 मीटर तक पहुंच गया था। नदी खतरे के निशान 130 मीटर से सिर्फ दो मीटर नीचे बह रही है। इससे जहां 10 गांव उफान के पानी से घिर गए हैं। इन गांवों के रास्तों में पानी भर गया है। वहीं पुरा शिवलाल, पुरा भगवान, धांधू पुरा, उमरैठा पुरा, कएड़ी, जगतूपुरा, कुंवर खेड़ा, बासौनी, जेबरा, कमोनी, उदयपुर खुर्द, कछियारा, खेड़ा राठौर, महुआशाला, नदगवां, बाघराज पुरा, कोरथ आदि 17 गांवों के करीब पानी पहुंच गया है। ग्रामीण ऊंचाई वाले इलाकों की ओर जाने लगे हैं। 38 गांवों में बाढ़ के खतरे से रतजगा के हालात बने हुए हैं। प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद बाह के एसडीएम रतन वर्मा ने बताया कि प्रभावित गांवों में लेखपालों को रुकने के निर्देश दिए हैं।
3 of 6
बैरंग लौटे जन्माष्टमी पर आए महिलाएं और रिश्तेदार
- फोटो : अमर उजाला
बैरंग लौटे जन्माष्टमी पर आए महिलाएं और रिश्तेदार
चंबल के उफान प्रभावित गांवों में महिलाओं और रिश्तेदारों की जन्माष्टमी मनाने की हसरत पूरी नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को गोहरा गांव की सड़क पर पानी भरा देख फूलन देवी, जलेबीश्री, सुशील कुमार वापस लौट गए। उन्होंने बताया कि गांव के जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होने के लिए आए थे। मऊ की मढै़या, रानीपुरा, भटपुरा, झरनापुरा में भी जन्माष्टमी मनाए जाने की टूटी ख्वाहिश के साथ गांव की बहू-बेटियां बैरंग वापस लौट गईं। प्रभावित गांवों के स्कूलों में पढा़ने के लिए बाहर से जाने वाले शिक्षक शिक्षिकाएं भी नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
चार गांवों की बिजली काटी, दीये के भरोसे ग्रामीण
चंबल नदी में आई बाढ़ के पानी में बिजली के पोल भी डूब गए हैं। एसडीओ जैतपुर मनमोहन शर्मा ने बताया कि एहतिहातन देवपुरा फीडर के गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा तथा अभयपुरा फीडर के गुढ़ा गांव की बिजली काट दी गई है। इससे दीये की रोशनी के भरोसे गांव के लोग रात काटने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
चंबल के बहाव के साथ बहे घड़ियाल, शिशुओं की मुश्किलें बढ़ीं
- फोटो : अमर उजाला
चंबल के बहाव के साथ बहे घड़ियाल, शिशुओं की मुश्किलें बढ़ीं
चंबल के उफान के पानी के साथ घड़ियाल और मगरमच्छ भी बह गए। धौलपुर, बाह तक के घड़ियाल बहकर इटावा के पंचनदा तक पहुंच जाते हैं। बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड ने बताया कि बाढ़ के बाद घड़ियाल और मगरमच्छ वापस लौट आते हैं। घड़ियाल शिशुओं के वापस लौटने की संभावनाएं कम रहती हैं। नदी के उफान के साथ ही घड़ियाल और उनके बच्चे किनारा पकड़ते हैं। इसलिए उनके खादर में आने की संभावनाएं रहती हैं। उन्होंने बताया कि खादरों में आने वाले घडियालों और शिशुओं की निगरानी की जा रही है। नदी किनारे ग्रामीणों को भी बीहड़ या गांव के आसपास घड़ियाल या मगरमच्छ दिखने पर वन विभाग को सूचना देने के लिए कहा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।