केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। कासगंज जिले में एसजेएस पब्लिक स्कूल की छात्रा खुशी जिला टॉपर बनीं। इसी स्कूल के साहिल खरे ने दूसरा और संस्कृति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस तरह होनहारों ने खुशी, संस्कृति और उम्मीदों पर खरे उतरने का अनूठा संयोग बना दिया। परीक्षा परिणाम आते ही परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे।
CBSE Result 2020: कासगंज में छाई ‘खुशी’, उम्मीदों पर 'खरे' उतरे साहिल, चमकी ‘संस्कृति’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई परीक्षा परिणाम में एसजेएस पब्लिक स्कूल की इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान की छात्रा खुशी ने जिले में सर्वाधिक 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर नाम रोशन किया। इसी स्कूल के गणित विषय के छात्र साहिल खरे 96.4 प्रतिशत तथा संस्कृति अग्रवाल 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
एसजेएस पब्लिक स्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 94.1 प्रतिशत रहा। इसके अलावा जेपी पब्लिक स्कूल की प्राची गुप्ता ने 94.80 प्रतिशत अंक के साथ चौथा और खुशी वर्मा ने 94.60 प्रतिशत अंक के साथ पांचवा स्थान पाया। जेपी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम 92.8 प्रतिशत रहा।
शहर के सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम 95.6 प्रतिशत रहा। यहां सर्वाधिक अंक छात्रा रितु मीना (94.2 प्रतिशत) को मिले। परीक्षा परिणाम आते ही छात्रों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। बच्चों की इस उपलब्धि पर माता-पिता व शिक्षकों ने भी खुशी जताई।
1- खुशी अग्रवाल- 96.6
2- साहिल खरे- 96.4
3- संस्कृति अग्रवाल- 95.2
4- प्राची गुप्ता- 94.80
5- खुशी वर्मा- 94.60
6- रितु- 94.2
7- तुषार गुप्ता- 94
8- योगेश कुमार- 93.8
9- कुमार अस्तित्व- 93.4
10- वैष्णवी अग्रवाल- 92.6