फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश से मथुरा की सड़कों पर आया 'सैलाब', यमुना में बह गई कार, हैरान कर देंगी ये तस्वीरें

Sat, 05 Sep 2020 04:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Sep 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Car swept into Yamuna due to Heavy Rain In Mathura
यमुना में समाई कार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में शुक्रवार को एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी। निकासी न होने के कारण घरों और दुकानों में बारिश का पानी भर गया। कई इलाके जलमग्न हो गए। शहर में हालात ऐसे हो गए, मानो सैलाब आ गया हो। सड़कों पर पानी का बहाव इतना तेज था कि वाहन तक बह गए। स्वामी घाट पर खड़ी कार बारिश के पानी में बहते हुए यमुना में समा गई। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह कार चालक की जान बची। 



Car swept into Yamuna due to Heavy Rain In Mathura
मथुरा में बारिश के बाद के हालात - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को दोपहर बाद हुई बारिश ने राहत दी। लेकिन झमाझम बारिश से शहर की सड़कें पानी से ताल तलैया में तब्दील हो गईं। सड़कों पर कई फुट पानी भर गया। रेलवे पुल के नीचे पानी भरने से वाहन फंस गए। 
Car swept into Yamuna due to Heavy Rain In Mathura
मथुरा में बारिश के बाद हुए ये हालात - फोटो : अमर उजाला
शहर के होलीगेट, क्वालिटी चौराहा, चौक बाजार, छत्ता बाजार, स्वामी घाट, डीग गेट, वृंदावन गेट की सड़कें नहर बन गईं। भूतेश्वर, नया बस स्टैंड और पुराना बस स्टैंड रेलवे पुल के नीचे पानी भरने से राहगीर जहां-तहां फंसे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Car swept into Yamuna due to Heavy Rain In Mathura
घर में भर गया पानी - फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद शहर के हालात बिगड़ गए। शहर में चल रहे सीवर कार्य से रास्ते में कीचड़ हो गई। सड़कों पर कीचड़ और गड्ढों ने लोगों की राह को और मुश्किल में डाल दिया। दुकानों और घरों में पानी भरने से लोग परेशान हुए और पानी निकालते दिखे। 
विज्ञापन
Car swept into Yamuna due to Heavy Rain In Mathura
बारिश के पानी में बही कार - फोटो : अमर उजाला
बारिश के दौरान स्वामी घाट पर पानी का तेज बहाव यमुना की ओर हो गया था। स्वामी घाट पर लाल रंग की कार खड़ी थी, जिसमें एक व्यक्ति बैठा था। पानी के बहाव के साथ कार यमुना की ओर जाने लगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed