फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन मौतों की गुत्थी सुलझाने को पुलिस खंगाल रही सीडीआर, कारोबारी के मोबाइल से मिली अहम जानकारी

Sat, 04 Jan 2020 10:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Jan 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Bullion Trader Family death case In Mathura
पत्नी-बेटी के साथ बुलियन कारोबारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में आरएस बुलियन कंपनी के मालिक नीरज अग्रवाल, उनकी पत्नी नेहा और बेटी धान्या की मौत से व्यापारी वर्ग स्तब्ध है। जिस हालात में तीनों के शव कार में मिले थे, उससे मौत की गुत्थी उलझ गई है। कार से पिस्टल, सुसाइड नोट मिलने से पुलिस आत्महत्या से भी इंकार नहीं कर रही है। वहीं कारोबारी के मोबाइल से पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। 
Bullion Trader Family death case In Mathura
पत्नी-बेटी के साथ बुलियन कारोबारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
बुलियन कारोबारी नीरज अग्रवाल के मोबाइल से छह आउट गोइंग और इनकमिंग कॉल की डिटेल डिलीट की गई है। माना जा रहा है कि यह कॉल कारोबारी की हत्या के बाद या फिर उससे पहले डिलीट हुईं। अब पुलिस सीडीआर निकलवाकर इन नबंरों की छानबीन में जुटी हुई है। 
Bullion Trader Family death case In Mathura
इसी कार में बुलियन कारोबारी ने पत्नी बच्चों को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
एक जनवरी को वृंदावन कट के पास झज्जर अंडरपास के नीचे लावारिस खड़ी कार में खून से लथपथ बुलियन कारोबारी और उसका परिवार मिला था। शीशे तोड़कर निकाला तो कारोबारी नीरज अग्रवाल, पत्नी नेहा और बेटी धान्या की मौत हो चुकी थी, वहीं बेटे शौर्य की सांस चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bullion Trader Family death case In Mathura
शौर्य का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आनन फानन में शौर्य को भर्ती कराया। फिलहाल उसका इलाज दिल्ली में चल रहा है। पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि बुलियन कारोबारी के मोबाइल से छह या सात कॉल आउट गोइंग और इनकमिंग में डिलीट की गई है। आखिर यह कॉल किसको की गई और किसकी आईं। 
विज्ञापन
Bullion Trader Family death case In Mathura
पत्नी नेहा अग्रवाल के साथ नीरज अग्रवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस फिलहाल मोबाइल की सीडीआर खंगालकर मोबाइल से मिलान करने में जुटी है। अब सवाल खड़ा होता है कि यह कॉल डिलीट हत्या से पहले की गई या फिर हत्या की बाद की गई। फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं र्है। प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा ने बताया कि कारोबारी के मोबाइल से कॉल डिलीट तो हुई हैं। सीडीआर से यह सच सामने आ सकेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed