{"_id":"5e149e6b8ebc3e88137e9fb2","slug":"bsnl-officer-murdered-by-his-wife-with-boyfriend-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल अधिकारी हत्याकांड: आठ साल छोटे प्रेमी से शादी के लिए पत्नी ने रची थी खौफनाक साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल अधिकारी हत्याकांड: आठ साल छोटे प्रेमी से शादी के लिए पत्नी ने रची थी खौफनाक साजिश
Wed, 08 Jan 2020 12:42 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
आरोपी महिला और उसका प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में एक शादीशुदा महिला ने फेसबुक दोस्त से शादी करने के लिए ऐसी खौफनाक साजिश रची, जिसका खुलासा होने पर लोग दंग रह गए। महिला ने प्रेमी और उसके दोस्त संग मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक बीएसएनएल में जेटीओ (जूनियर टेलीफोन ऑफिसर) था। पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया। अगली स्लाइड्स पढ़िए पूरा घटनाक्रम...
बीरेंद्र कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
थाना शाहगंज क्षेत्र के पंचशील कॉलोनी, दौरैठा नंबर एक निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र नाथूराम की हत्या चार जनवरी की रात को कर दी गई थी। उनका शव रविवार तड़के तकरीबन चार बजे घर से 400 मीटर दूर सौ फुटा रोड पर पड़ा मिला था। उनकी पसलियों पर चोट थी। मृतक के भाई सुशील कुमार वर्मा ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 48 घंटे में हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी भावना, उसके प्रेमी कपिल और मनीष को गिरफ्तार किया है।
मनीष और कपिल
- फोटो : अमर उजाला
कपिल कुमार दिल्ली नगर निगम में जूनियर इंजीनियर है। वहीं मनीष कपिल का दोस्त है। वो बीटेक पास है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। दोनों एक ही कमरे में दिल्ली में रह रहे थे। भावना की मुलाकात दो साल पहले एक शादी में हुई थी। इसके बाद कपिल ने भावना की फेसबुक आईडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों के प्रेम संबंध हो गए। कपिल 31 साल का है, जबकि भावना 39 साल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, कपिल ने बताया कि एक महीने से वीरेंद्र की हत्या का प्लान बना रहे थे। मगर, मौका नहीं मिल सका। तीन जनवरी को दोस्त मनीष से एक सिम खरीदकर मंगवाई। इसी दिन भावना से बात करके हत्या की तैयारी कर ली। चार जनवरी की शाम को कपिल मनीष के साथ कार से आगरा आया। कार कपिल के दोस्त दीपक की थी। वो दिल्ली नगर निगम में ही काम करता है।
विज्ञापन
आरोपी कपिल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा आने के दौरान आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। रात 12 बजे पहुंच गए। भावना ने पहले से घर का दरवाजा खोलकर रखा था। कमरे में वीरेंद्र शराब पीकर सो रहा था। सोते समय तीनों ने उसको पकड़ लिया। मनीष ने गला दबाया, जबकि कपिल ने तकिया से मुंह दबाया। इस दौरान भावना भी आ गई। वीरेंद्र के बचने की कोशिश करने पर भावना ने पैर पकड़ लिए।