फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैकुंठ एकादशी पर भगवान रंगनाथ की शरण में पहुंचे हजारों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर

Tue, 07 Jan 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Jan 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
vaikuntha ustav celebration in rangnath temple vrindavan
रंगनाथ मंदिर में बैकुंठ उत्सव - फोटो : अमर उजाला
बैकुंठ एकादशी पर सोमवार की सुबह वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बैकुंठ उत्सव में सोने की पालकी पर विराजमान होकर भगवान रंगनाथ मंदिर के बैकुंठ द्वार से गुजरे, तो द्वार पर खड़े हजारों भक्तों के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। नगर के अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। कड़ाके की ठंड के बीच सैकड़ों भक्तों ने वृंदावन की परिक्रमा भी लगाई। 
vaikuntha ustav celebration in rangnath temple vrindavan
भगवान रंगनाथ के दर्शन करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
सोमवार तड़के भगवान रंगनाथ माता गोदा के साथ निज मंदिर से निकलकर संतों के साथ बैकुंठ द्वार पर पहुंचे। यहां मंदिर सेवायतों ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से भगवान रंगनाथ की आरती की गई। लगभग आधा घंटे तक बैकुंठ द्वार पर विराजने के बाद भगवान की सवारी मंदिर प्रांगण में भ्रमण करती हुई पौंडा नाथ मंदिर स्थित मंडप पर पहुंची। यहां भक्तों ने भगवान रंगनाथ के दर्शन कर जय जयकार की।  
vaikuntha ustav celebration in rangnath temple vrindavan
वृंदावन की परिक्रमा करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
रंगनाथ मंदिर में बैकुंठ उत्सव 10 दिन तक चलेगा। एकादशी के बाद पांच दिन भगवान श्रीराम की लीलाएं होंगी। इसके बादपांच दिन तक भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान सैकड़़ों भक्त प्रतिदिन अपने आराध्य भगवान रंगनाथ की शरण में पहुंचेंगे। उत्सव के पहले दिन ही बैकुंठ प्राप्ति की कामना लेकर हजारों भक्त भगवान रंगनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद कई भक्तों ने कड़ाके की ठंड में वृंदावन की परिक्रमा लगाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
vaikuntha ustav celebration in rangnath temple vrindavan
राधारानी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
तीर्थ नगरी बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में बैकुंठ एकादशी पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में भक्तों ने गहवरवन की परिक्रमा लगाते हुए लाड़ली के दर्शन कर पुण्य कमाया। ब्रह्मांचल पर्वत पर विराजमान लाड़ली जी के महल में एकादशी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। लाड़ली जी ने चांदी के सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। राधा रानी की पूरी परिक्रमा में राधे-राधे नाम के स्वर सुनाई दे रहे थे।
 
विज्ञापन
vaikuntha ustav celebration in rangnath temple vrindavan
रत्न जड़ित निकुंज में विराजमान ठा.राधारमण लाल - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के ठाकुर राधारमण लाल ने सोमवार को रत्न जड़ित निकुंज में विराजमान होकर भक्तों को निहाल कर दिया। ठाकुर जी की रत्न जड़ित झांकी की शोभा देखते ही बन रही थी। ठाकुर राधारमण लाल के दर्शन के लिए भक्तों का सुबह से ही तांता लगा रहा। आध्यात्मिक गुरु एवं आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने बताया कि रत्नों से सुसज्जित यह कुंज निकुंज विलास यात्रा की अनूठी झांकियों में से एक है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed