आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के भोगीपुरा में शनिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे युवती पूनम चौधरी की हत्या से सनसनी फैल गई। सगे भाई ललित उर्फ निक्कू ने संपत्ति विवाद में वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
{"_id":"63822dc93d46cf0c1f11345c","slug":"brother-killed-sister-in-property-dispute-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Murder: मां-बाप की मौत के बाद संपत्ति के लिए बहन की हत्या, आरोपी ने विधवा भाभी को भी बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Murder: मां-बाप की मौत के बाद संपत्ति के लिए बहन की हत्या, आरोपी ने विधवा भाभी को भी बनाया निशाना
Sat, 26 Nov 2022 08:56 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Nov 2022 08:56 PM IST
विज्ञापन
पूनम चौधरी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटनास्थल पर खड़ी महिला पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मई 2021 में मुन्नी चौधरी की मौत हुई थी। दिसंबर 2021 में यतेंद्र चौधरी की मौत हो गई। यतेंद्र के बड़े बेटे रूपेश चौधरी की वर्ष 2006 में हत्या हुई थी। दो साल बाद रूपेश की पत्नी नीलू बेटे आर्यन को लेकर बुलंदशहर चली गईं। तब से वहीं रह रही हैं। घर के बाहर मार्केट बना है। इसका किराया मिलता है। इसके अलावा मकान भी किराये पर उठे हैं।
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जब यतेंद्र चौधरी जिंदा थे, तब बहू नीलू को नाती की परवरिश के लिए हर साल डेढ़ से दो लाख रुपये दिया करते थे। मगर, उनकी मौत के बाद निक्कू ने पैसा देना बंद कर दिया। वह किराया अपने पास ही रखता था। आरोप है कि पिता की मौत के बाद भाई निक्कू से बहन पूनम संपत्ति में से अपना हिस्सा मांग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पांच दिन पहले भाभी नीलू भी आ गईं। वह भी हिस्सा मांगने लगीं। यह बात निक्कू को बुरी लग रही थी। निक्कू इसको लेकर विवाद कर रहा था। वह बाजार में ही मुख्य मार्ग पर झाड़ू की दुकान चलाता है। सुबह नीलू ने इस दुकान पर ताला डाल दिया। पूनम ने वीडियो बना लिया। ताला डालने के बाद पूनम घर के अंदर पहुंची। तभी निक्कू ने पिस्टल से एक के बाद एक चार से पांच राउंड गोली चलाईं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पूनम का दो गोली लगीं, वो वहीं गिर गई। इसके बाद भाभी नीलू को निशाना बनाया। उनके एक हाथ से गोली छूकर निकल गई। वह चीखती हुईं बाहर की तरफ भागीं। उधर, हत्याकांड के बाद निक्कू पीछे के रास्ते से भाग निकला।