{"_id":"5f4528d99001db73a436f717","slug":"bjp-mp-reach-girl-s-house-give-gas-stove-ration-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगराः बच्ची की मौत के चार दिन बाद बना परिवार का राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड भी मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः बच्ची की मौत के चार दिन बाद बना परिवार का राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड भी मिला
Wed, 26 Aug 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:08 AM IST
सार
सांसद ने डीएम से उनके दफ्तर में मुलाकात कर राशन कार्ड जारी करने के लिए कहा। इस पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को बुलाकर अस्थाई कार्ड जारी कराया। सांसद ने मनरेगा जॉब कार्ड भी तैयार कराया।
विज्ञापन
बच्ची का फाइल फोटो और उसकी मां
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के नगला विधिचंद में पांच साल की बच्ची सोनिया की मौत के चौथे दिन उसके परिवार का राशन कार्ड बनाया गया और मां शीला को मनरेगा का जॉब कार्ड दिया गया। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने पीड़ित के घर पहुंचकर गैस का चूल्हा भी दिया।
बच्ची की मां शीला देवी (लाल साड़ी में)
- फोटो : अमर उजाला
बच्ची की मां शीला ने बताया था कि बच्ची की मौत भूख से हुई जबकि प्रशासन बीमारी से मौत बता रहा है। बच्ची की जान चली जाने के बाद ही प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए और घर पर राशन पहुंचाया। लेकिन परिवार का राशन कार्ड नहीं बना था।
संबंधित खबर- 'भूख से बेटी की मौत, तब घर पहुंचा सरकारी राशन', दिल को झकझोर देगी गरीब मां की कहानी
संबंधित खबर- 'भूख से बेटी की मौत, तब घर पहुंचा सरकारी राशन', दिल को झकझोर देगी गरीब मां की कहानी
बच्ची की मौत के बाद घर पहुंचे सांसद ने दिया गैस का चूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
सांसद राजकुमार चाहर ने डीएम से उनके दफ्तर में मुलाकात कर राशन कार्ड जारी करने के लिए कहा। इस पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को बुलाकर अस्थाई कार्ड जारी कराया। सांसद ने मनरेगा जॉब कार्ड भी तैयार कराया। इसके बाद वह राशन कार्ड, मनरेगा कार्ड और गैस का चूल्हा लेकर पीड़ित के घर पहुंचे। वहां परिजनों से घटना की पूछी। 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद की।
संबंधित खबर- आगरा में बच्ची की मौत पर प्रियंका गांधी ने लिखा- भुखमरी से मर जाना सरकार के माथे पर कलंक
संबंधित खबर- आगरा में बच्ची की मौत पर प्रियंका गांधी ने लिखा- भुखमरी से मर जाना सरकार के माथे पर कलंक
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अधिकारी से मिलने पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर
- फोटो : अमर उजाला
अफसरों की लापरवाही से नहीं मिला योजनाओं का लाभ: चाहर
डीएम से मुलाकात के बाद सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि नगला विधि चंद के पीड़ित परिवार को राशन कार्ड, मनरेगा के तहत मजदूरी और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने का कारण अफसरों की लापरवाही है। उन्होंने कहा कि जांच कर दोषी अफसरों का पता लगाया जाए और उन पर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजेंगे।

सोनिया का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सीडीओ को सौंपी गई जांच
पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ क्यों नहीं मिला ? पंचायत स्तर पर मदद क्यों नहीं की गई ? इन सवालों के जवाब के लिए मामले की जांच अब मुख्य विकास अधिकारी जे रीभा करेंगी। डीएम ने कहा किस स्तर पर लापरवाही हुई यह जांच के बाद ही तय होगा।