फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस हादसा: उप मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री ने जाना घायलों का हाल, घटनास्थल का किया निरीक्षण

Tue, 09 Jul 2019 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jul 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
deputy cm dinesh sharma meets yamuna expressway bus accident victims in agra
घायल का हाल जानते उपमुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री साथ में अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार तड़के हुए बस हादसे के पीड़ित यात्रियों का हाल जानने के लिए उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा आगरा पहुंचे। उनके साथ परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव भी आए। उन्होंने अस्पताल में घायलों का हाल जाना। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
deputy cm dinesh sharma meets yamuna expressway bus accident victims in agra
घायल का हाल जानते उपमुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री साथ में अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री और परिवहन राज्य ने सबसे पहले ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उपचार के बारे जानकारी ली। इसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां से घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। 
deputy cm dinesh sharma meets yamuna expressway bus accident victims in agra
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा और साथ में परिवहन मंत्री - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बस हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है, जो 24 घंटे में जांच रिपोर्ट देगी। वहीं मृतकों के परिजनों को पांच लाख और घायलों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
deputy cm dinesh sharma meets yamuna expressway bus accident victims in agra
झरना नाले में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में लखनऊ से दिल्ली जा रही एसी बस यमुना एक्सप्रेस वे की रेलिंग तोड़ते हुए 60 नीचे झरना नाले में जा गिरी। हादसे में 29 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हैं। 
विज्ञापन
deputy cm dinesh sharma meets yamuna expressway bus accident victims in agra
इसी नाले में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि जो घायल हैं वो जल्दी ठीक हो जाएं। राज्य और केंद्र सरकार हरसंभव मदद कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed