फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजनगरी में 'भारत बंद' बेअसर, 100 से ज्यादा किसान नेता रहे नजरबंद, सपा-कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Wed, 09 Dec 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Dec 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh: SP, Congress and Farmers Protest in Agra
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

भारत बंद का आगरा में खास असर नहीं हुआ। शहर में सभी बाजार खुले रहे। देहात में फतेहपुर सीकरी और किरावली मंडी बंद रहीं, हालांकि बाह की मंडी खुली। एत्मादपुर में किसानों के समर्थन में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया। सैंया चौराहे के बाजार बंद रहे लेकिन मुख्य बाजार खुला रहा। सीकरी, फतेहाबाद, इरादतनगर, कागारौल में किसानों ने बाजार बंद कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने ऐसा होने नहीं दिया। शहर में किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। 

Bharat Bandh: SP, Congress and Farmers Protest in Agra
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन के नेतृत्व में सपाइयों ने एमजी रोड पर जुलूस निकालने की कोशिश की। ये लोग चले ही थे कि पुलिस ने बैरियर लगाकर रोक लिया। इस पर सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक हुई। सुमन ने कि केंद्र सरकार के तीनों कानून किसान विरोधी हैं, इन्हें वापस लिया जाए। पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा गया। 
Bharat Bandh: SP, Congress and Farmers Protest in Agra
कांग्रेस ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
सुभाष पार्क पर सुबह 11 बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होना शुरू हो गए। दोपहर 12 बजे वह जुलूस के रूप में धाकरान चौराहे होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी उपक्रमों को बेच रही है और दो उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। अब अन्नदाता किसान भी सरकार के निशाने पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Bandh: SP, Congress and Farmers Protest in Agra
एक्सप्रेसवे से प्रदर्शनकारियों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद में एक्सप्रेसवे पर बैठे किसान
फतेहाबाद में किसानों ने कुछ देर के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की एक लेन को बंद कर दिया। किसान यहां धरना देकर बैठ गए थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गए। पुलिस ने किसानों से ज्ञापन लिया। इसके बाद किसान उठ गए और जाम खुल गया।
विज्ञापन
Bharat Bandh: SP, Congress and Farmers Protest in Agra
भारत बंद के चलते किसान नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद - फोटो : अमर उजाला
100 से ज्यादा किसान नेता नजरबंद रहे
जिलेभर में 100 से ज्यादा किसान नेताओं को पुलिस ने दिन भर नजरबंद रखा। इनमें से 20 को सोमवार को ही नजरबंद कर लिया गया था। खुफिया पुलिस भी अलर्ट पर रही। किसान नेताओं के घरों के बाहर सुबह ही पुलिस तैनात कर दी गई थी ताकि वे बाहर न निकलने पाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed