किसान संगठनों के भारत बंद के आह्वान का ताजनगरी के बाजारों पर कोई असर देखने को नहीं मिला। थोक बाजार साप्ताहिक बंदी के कारण बंद थे तो खुदरा बाजार पूरे दिन खुले रहे। यमुना किनारे मोतीगंज खाद्य बाजार को छोड़कर शहर में सभी बाजार खुले रहे। मोतीगंज के व्यापारियों ने भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ दुकानें बंद कराईं। सपा, कांग्रेस और किसान संगठनों के साथ सरकार के खिलाफ पूरे दिन प्रदर्शन और ज्ञापन का सिलसिला चलता रहा। भारत बंद के आह्वान पर मोतीगंज खाद्य बाजार सोमवार को बंद रखा गया। यहां रविवार को साप्ताहिक बंदी होती है, लेकिन सोमवार को भी बंदी के कारण फुटकर की दुकानों को चावल, चीनी, आटा, मैदा, सूची, दालों की सप्लाई रुक गई। मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के अध्यक्ष रमन लाल गोयल, बीकेयू टिकैत के जिला महासचिव कृपाल फौजदार, कोमल सिंह, केशव वशिष्ठ, अमित फौजदार आदि को छत्ता थाने में पुलिस ने बैठा लिया। भारत बंद के दौरान उन्होंने मोतीगंज में प्रतिष्ठानों की बंदी का समर्थन किया।
Bharat Bandh: रेल यातायात प्रभावित, सड़कों पर बैठे किसान, आगरा में बाजार बंद, तस्वीरों में देखें ब्रज का हाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा / मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन