{"_id":"5d07d7fe8ebc3e3f2631bbb5","slug":"bhagwan-jagannath-worship-in-iskcon-temple-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: गजानन स्वरूप में विराजे भगवान जगन्नाथ, आस्था के आनंद में डूबे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: गजानन स्वरूप में विराजे भगवान जगन्नाथ, आस्था के आनंद में डूबे भक्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भगवान जगन्नाथ का अभिषेक करते पुजारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में भगवान जगन्नाथ के प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) की ओर से सोमवार को कमला नगर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित महोत्सव में भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा के साथ ही श्री हरि का पंचगव्य व 108 कलशों से अभिषेक किया गया। इस दौरान भक्त आस्था के आनंद में डूबे रहे।
2 of 5
भगवान जगन्नाथ का जलाभिषेक करते पुजारी
- फोटो : अमर उजाला
महोत्सव में पुरी से आए पंचतत्व प्रभु, हरिविजय प्रभु और आगरा के अरविंद प्रभु ने महा अभिषेक करने के बाद गजानन स्वरूप में प्रभु का शृंगार किया। चंदन का तिलक, श्रीफल व मेवों की मालाओं से सुशोभित गजानन स्वरूप जगन्नाथ महाराज के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की अधीरता बढ़ती जा रही थी।
3 of 5
आस्था के आनंद में डूबे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
प्रभु के दर्शनों के लिए पट खोले गए तो भक्तों के उल्लास का ठिकाना नहीं रहा। प्रभु के जयकारों से परिसर गूंज उठा। इस मौके पर हरिनाम संकीर्तन व जगन्नाथ कथा का वाचन श्याम सुंदर और अमोक लीला प्रभु ने किया। इस्कॉन के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप, कुलशेखर प्रभु, कांता प्रसाद अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, राहुल बंसल, लल्ला बाबू, गौरव बंसल, राज परिहार, अनूप अग्रवाल, डॉ. मयंक मित्तल, ओमप्रकाश अग्रवाल, अखिल बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नाट्य मंचन करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
महोत्सव में श्रीराम पर कथक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। इसमें श्रीराम के जन्म से रावण दहन तक की लीलाओं का संगीतमय मंचन किया गया। चिंतामणि देवदासी के निर्देशन में हुई नृत्य नाटिका में राधारमण दास, सुमित, कृष्ण कुमार दास, सर्वदशी दास, आनंद प्रदा आदि ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
5 of 5
भगवान जगन्नाथ महाभिषेक महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
प्राकट्योत्सव के बाद भगवान जगन्नाथ जी बीमार हो गए। अब वो भक्तों को अगले 15 दिन तक दर्शन नहीं देंगे। इस दौरान उन्हें खिचड़ी आदि का भोग लगाया जाएगा। तीन जुलाई को नयन उत्सव में ही उनके दर्शन हो पाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।