{"_id":"5d07c7ae8ebc3e688906ebe1","slug":"waterlogging-in-agra-after-pre-monsoon-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्री-मानसून की बारिश में ही तालाब बन गए ताजनगरी के कई इलाके, आगे क्या होगा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-मानसून की बारिश में ही तालाब बन गए ताजनगरी के कई इलाके, आगे क्या होगा हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पहली बारिश में नालबंद चौराहे पर हुए जलभराव में होकर निकलते वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में सोमवार को प्री मानसून बारिश ने ही नगर निगम के नाला सफाई अभियान की पोल खोल कर रख दी। नालों की सफाई न होने पर शहर में जगह जगह जलभराव हो गया। कम से कम दस इलाके तालाब बने नजर आए। जलभराव से दो पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
2 of 6
जलभराव में होकर निकलते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर बारिश हुई। बारिश से निचले इलाके ही नहीं बल्कि पॉश कॉलोनियों में भी पानी भर गया। नाली चोक होने से सड़कें पानी से लबालब हो गईं। घरों के आगे भी पानी भर गया। आने जाने पर लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
3 of 6
जलभराव में होकर निकलते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
मदिया कटरा पर कई दो पहिया वाहन पानी में बंद हो गए। वाहन चालकों को पैदल पैदल वाहन खींचने पड़े। जयपुर हाउस में नाली चोक होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई। सड़क और घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पहली बारिश में ही सड़कों पर हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर हाउस के पार्षद मुकुल गर्ग का कहना है कि वो पिछले छह माह से सीवर की समस्या को लेकर शिकायत करते घूम रहे थे, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। प्री मानसून बारिश में जहां कुछ समय के लिए मौसम सुहाना हुआ। वहीं, उससे अधिक परेशानी पैदा हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
बारिश में ताजमहल का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे तक हुई बारिश से शहर तो जलमग्न हो गया, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। बारिश बंद होने के कुछ देर बाद ही उमस भरी गर्मी ने लोगों का परेशान कर दिया। उधर, नाले व नाली चोक होने से जगह-जगह भरे पानी से बदबू उठ रही थी। इससे राहगीरों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।