फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएड प्रवेश परीक्षा: अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे प्रशासन के दावे फेल, डीएम-एसएसपी के सामने भी टूटे नियम

Mon, 10 Aug 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Aug 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
bed entrance exam candidates did not follow social distance in agra
परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

आगरा में रविवार को आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में झुंड में घुसाया गया, जिससे सामाजिक दूरी का नियम तार-तार हो गया। कई लोग मास्क भी नहीं लगाए थे। यातायात नियंत्रण की व्यवस्था न किए जाने से लॉकडाउन के बावजूद शाम पांच बजे परीक्षा के छूटने पर आईएसबीटी के बाहर और एमजी रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया। वाहन दो घंटे तक रेंगते रहे।

bed entrance exam candidates did not follow social distance in agra
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बीएड प्रवेश परीक्षा देकर केंद्र से निकलते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल, आईबीएस और आईईटी में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के लिए लाइन लगवाई गई। आगरा कॉलेज सहित बाकी केंद्रों पर भी सैनिटाइजेशन किया गया। केंद्रों पर जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी, विश्वविद्यालय की ओर से पर्यवेक्षक लगाए गए थे, इसके बाद यह स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
bed entrance exam candidates did not follow social distance in agra
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दावे 
1. प्रत्येक केंद्र पर पुलिस तैनात रहेगी, सामाजिक दूरी का पालन कराया जाएगा।
2. नोडल अधिकारी और पर्यवेक्षक संक्रमण से बचाव की गाइड लाइन का पालन कराएंगे।
3. परीक्षा केंद्रों में लाइन लगाकर प्रवेश दिया जाएगा, एक साथ भीड़ नहीं जाएगी
4. हर केंद्र पर सीसीटीवी से नजर रहेगी, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।
( अधिकारियों ने मीटिंग करके दिशा निर्देश दिए और दावे किए थे)
विज्ञापन
bed entrance exam candidates did not follow social distance in agra
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हकीकत
1. पुलिस तैनात रही लेकिन मास्क  लगाए बगैर आए अभ्यर्थियों और अभिभावकों के चालान नहीं किए।
2. नोडल अधिकारी और पर्यवेक्षकों ने सामाजिक  दूरी का पालन नहीं कराया।
3. परीक्षा केंद्रों में झुंड में घुसे अभ्यर्थी, रोकने के इंतजाम ही नहीं थे।
4. सीसीटीवी लगाए गए लेकिन लापरवाही होती रही, कोई कार्रवाई नहीं की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed