ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए सोमवार से निश्चितकाल तक बंद रहेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव के चलते मंदिर प्रबंधन ने रविवार को यह निर्णय लिया। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था शुरू होने के बाद ही मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खुलेंगे। मंदिर में ठाकुर जी की पूजा-अर्चना सेवायत करते रहेंगे।
संबंधित खबर- बांकेबिहारी मंदिर: खास को दिया प्रवेश, आम भक्तों की लगी कतार, पहले दिन ही विवाद, नियम भी तार-तार
2 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के चलते विगत मार्च माह में लॉकडाउन के दौरान बांकेबिहारी मंदिर को बंद किया था। सात माह बाद 17 अक्तूबर को मंदिर खोला गया। एक दिन में चार सौ श्रद्धालुओं के दर्शन करने की व्यवस्था बनाई गई थी, लेकिन पहले ही दिन करीब 20 हजार लोग वृंदावन पहुंचे, जिनमें से अधिकांश लोगों ने रात तक दर्शन किए। इस दौरान कोविड-19 के निमयों का पालन नहीं हुआ।
3 of 6
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की आधा किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई। श्रद्धालु धूप में परेशान होते दिखाई दिए। बच्चे और वृद्ध काफी परेशान थे। दोपहर में मंदिर ठाकुर श्री बांकेबिहारी महाराज के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने पत्रकारों को मंदिर को 19 अक्तूबर से अगले आदेश तक बंद करने की जानकारी दी।
4 of 6
बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर पर पहले दिन व्यवस्था बिगड़ी थी लेकिन दूसरे दिन खामियों को दुरुस्त किया गया। रविवार को सही समय पर दर्शन तो खुले लेकिन आरती कुछ देरी से हुई।
5 of 6
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मंदिर में दिया प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और मंदिर के गार्डों ने भक्तों को लाइन लगाकर मंदिर में प्रवेश दिलाया। आधा किलोमीटर तक भक्तों की लाइन लगी रही। हालांकि देहरी पूजन में सामाजिक दूरी का नहीं हुआ और 50 से अधिक भक्त एकत्रित हुए।