{"_id":"5fef13e1db2bd93ac11b60fa","slug":"banke-bihari-mandir-vrindavan-record-croud-reach-at-new-year-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीबांकेबिहारी मंदिर पर उमड़े भक्त, कोरोना प्रोटोकॉल के नियम हुए तार-तार, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीबांकेबिहारी मंदिर पर उमड़े भक्त, कोरोना प्रोटोकॉल के नियम हुए तार-तार, देखें तस्वीरें
Sat, 02 Jan 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में नए साल पर उमड़ा भक्ति का सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नये साल के पहले दिन श्रीबांकेबिहारी की नगरी में भक्ति का सैलाब उमड़ा। मंदिर से जुड़ी गलियां भर गईं। हर तरफ श्रीबांकेबिहारी की जयजयकार, श्रीराधारानी की जयजयकार के स्वर गूंजने लगे। शुक्रवार की प्रात:काल बेला में ठाकुरजी के दर्शन कर भक्त आनंदित हो गए। गलियों से मंदिर तक भीड़ का यह दृष्य देख स्थानीय श्रद्धालुओं के कदम घर के द्वार पर जाकर ही ठहर गए।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में नये साल पर पहुंचे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
साल 2021 की शुरुआत के लिए कान्हा के लाखों भक्तों का हुजूम शुक्रवार को धर्मनगरी वृंदावन में नजर आया। नए साल के पहले दिन सूरज की किरणें निकलते ही भक्तों के कदम ठाकुर बांकेबिहारी के द्वार की ओर बढ़ने लगे। देखते ही देखते मंदिर खुलने से पहले ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। जैसे-जैसे समय बीता भीड़ का दबाव बढ़ गया। दोपहर के वक्त तो भीड़ इस कदर हो गई कि लोग ब्याकुल होने लगे। दर्शन का इंतजार भी लंबा होने लगा। इस दौर में श्रीराधारानी और श्रीबांकेबिहारी की जयजयकार लोगों में उत्साह भर रही थी।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पहुंचे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में भी भीड़ का दबाव काफी था। सुरक्षा गार्ड लोगों को तत्काल निकाल रहे थे, फिर भी भक्तों में अपने आराध्य के दीदार करने में आपाधापी मची रही। उचित शारीरिक दूरी की व्यवस्था तो पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। लंबी कतार से लेकर मंदिर में दर्शन तक कहीं ये नियम नजर नहीं आया। यहां तक कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर की गलियों में भक्त
- फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए घंटों की दुश्वारियों से गुजरने वाले भक्त दर्शन के बाद आनंदित नजर आए। इस आपाधापी के दौर में जो लोग सुबह दर्शन नहीं कर सके, उन्हें शाम का इंतजार करना पड़ा। शाम के वक्त भी दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों का यही हाल रहा। दर्शनार्थियों की कतार हरिनिकुंज तक पहुंच गई। स्थानीय जानकार इसे लंबे समय बाद रिकार्ड भीड़ मान रहे हैं।
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन सजा प्रेम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
प्रेम मंदिर में शाम को उमड़ा हुजूम
नए साल के पहले दिन वृंदावन पहुंचे भक्तों के कदम सुबह के समय जहां श्रीबांकेबिहारी मंदिर की राह पकड़ते नजर आए तो शाम को प्रेम मंदिर में भी भीड़ उमड़ी। बांकेबिहारी के दर्शन के बाद भक्तों ने निधिवन, सेवाकुंज, श्रीगोविंददेव, रंगजी आदि मंदिरों के दर्शन किए तो शाम को प्रेम मंदिर का आकर्षण लोगों को अपनी ओर खींचता दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने यहां शाम के दर्शन किए।
नए साल के पहले दिन वृंदावन पहुंचे भक्तों के कदम सुबह के समय जहां श्रीबांकेबिहारी मंदिर की राह पकड़ते नजर आए तो शाम को प्रेम मंदिर में भी भीड़ उमड़ी। बांकेबिहारी के दर्शन के बाद भक्तों ने निधिवन, सेवाकुंज, श्रीगोविंददेव, रंगजी आदि मंदिरों के दर्शन किए तो शाम को प्रेम मंदिर का आकर्षण लोगों को अपनी ओर खींचता दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने यहां शाम के दर्शन किए।