सुहागनगरी शनिवार को फिर पुरानी रंगत में दिखी। चूड़ियों की खनक से बाजार गूंज उठे। लोग खरीदारी करते दिखाई दिए। शहर की सड़कों पर पुलिस के बैरियर हट चुके हैं। लोगों के चेहरों से भी बवाल की दहशत खत्म हो चुकी है।
2 of 6
बैरियर हटाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को हर कोई कारोबार को संभालने में जुटा था। हालांकि एहतियातन मुख्य चौराहों पर फोर्स तैनात रहा। कड़ाके की सर्दी के कारण आईटीबीपी व सीआरपीएफ के जवान तैनाती स्थल पर आग तापते नजर आए।
3 of 6
बाजार में रौनक
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को जुमे की नवाज के बाद शहर में अमन कायम है। पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने भी करीब एक हफ्ते बाद राहत की सांस ली। यही कारण रहा कि शनिवार को सुबह से इमामबाड़ा चौराहा हो या फिर नालबंद चौराहा दोनों ओर से पुलिस की बैरियर गायब थे।
4 of 6
फिरोजाबाद में पटरी पर लौटा जन जीवन
- फोटो : अमर उजाला
लोगों की दिनचर्या पूर्व की भांति ही चल निकली। तड़के लगने वाले गड्ढा बाजार में भी दुकानदार ठेले व थैलों आदि में सामान लेकर पहुंच रहे थे। इस दौरान आईटीबीपी के जवान भी चूड़ियों की खरीदारी करते नजर आए।
5 of 6
चूड़ी बाजार
- फोटो : अमर उजाला
नालबंद चौराहे से लेकर इमामबाड़े चौराहे तक का बाजार हो या फिर सदर बाजार हर जगह रौनक थी। कमोवेश यही हाल चूड़ी गोदामों एवं दुकानों पर दिखाई दिया। कांच के कारखानों में पहले की उपेक्षा कामगारों की संख्या ज्यादा रही।