{"_id":"5d1091508ebc3e26eb4ea28c","slug":"aplastic-anemia-patient-lalita-will-be-get-free-treatment-in-sgpgi-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरकार ने सुनी बीमार बेटी के पिता की गुहार, पीजीआई लखनऊ में होगा निशुल्क उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने सुनी बीमार बेटी के पिता की गुहार, पीजीआई लखनऊ में होगा निशुल्क उपचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 25 Jun 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बीमार ललिता को लखनऊ ले जाती स्वास्थ्य टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में गंभीर बीमारी एप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही ललिता के पिता की गुहार सरकार ने सुन ली है। अब उसका इलाज संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) लखनऊ में निशुल्क होगा। अब ऑपरेशन का खर्च शासन उठाएगा। सोमवार को सीएमओ ने ललिता को एंबुलेंस से संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) लखनऊ के लिए भेज दिया है।
2 of 5
चारपाई पर लेटी बीमार बेटी पास में पीड़ित परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खंदौली के पुरा लोधी निवासी सुमेर सिंह को बेटी ललिता की बीमारी का पता 19 महीने पहले चला। इलाज के लिए अब तक सात लाख रुपये खर्च हो गए हैं। घर तक गिरवी रखना पड़ा है। जयपुर के सीएमएस अस्पताल में ललिता का इलाज चल रहा था। उसका बोनमेरा ट्रांसप्लांट होना है।
3 of 5
बीमार बेटी के पिता सुमेर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने ललिता के ऑपरेशन का खर्च करीब 10 लाख रुपये बताया था। पिता सुमेर के पास इतनी रकम नहीं है कि वो बेटी का इलाज करा पाए। उन्हें एटा सांसद राजवीर सिंह की मदद से परिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय से तीन लाख रुपये की मदद मिली। लेकिन डॉक्टरों ने पूरी रकम मिलने के बाद ही ऑपरेशन करने बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बीमार बेटी के पिता सुमेर सिंह और उसकी बहन
- फोटो : ANI
बेटी को तड़पता देख पिता सुमेर सिंह ने फिर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मदद मांगी। उन्होंने गुहार लगाई कि बेटी के इलाज के लिए मदद की जाए। मदद न मिलने पर परिवार सहित इच्छामृत्यु की अनुमति दी जाए। इस पर अधिकारी हरकत में आए। सोमवार को पीड़ित परिवार जिलाधिकारी से मिला। उन्होंने एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां प्राचार्य ने पर्चे देखकर उनको एसजीपीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
लखनऊ भेजने से पहले एंबुलेंस में मरीज की जांच करते सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार वत्स
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मुकेश वत्स ने ललिता को एंबुलेंस से लखनऊ भेज दिया है। डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि इस बीमारी में रक्त बनना बंद हो जाता है। मरीज लखनऊ भेज दी है। इलाज का खर्च शासन उठाएगा। जिलाधिकारी ने शासन को जानकारी भेज दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।