फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला: 'कोरोना कर्मवीरों' के जज्बे को मिला सम्मान... चेहरे पर खिली मुस्कान

Mon, 01 Mar 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala honors the Corona warriors in Agra
आगरा: कोरोना कर्मवीर सम्मान समारोह की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण के कठिन काल में जब आगरा की तुलना चीन के वुहान शहर से की जा रही थी, तब कुछ जांबाजों ने आगे बढ़कर न केवल लोगों की मदद की बल्कि वायरस से लड़ने का हौसला भी दिया। इन बहादुर योद्धाओं के साहस और संघर्ष की बदौलत ही सालभर की जंग के बाद आगरा अब कोरोना मुक्त होने के बेहद करीब है। इन कोरोना योद्धाओं को ‘अमर उजाला’ ने रविवार को आगरा कॉलेज में भव्य समारोह आयोजित कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर इनके चेहरों पर मुस्कान खिल उठी।




Amar Ujala honors the Corona warriors in Agra
आगरा के मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन ने कहा कि इन कोरोना योद्धाओं के जूझने के जज्बे को उन्होंने करीब से देखा है। जब देशभर में यह चर्चा थी कि आगरा में कोरोना इतनी तेजी से क्यों फैल रहा है, तब ये जांबाज रात-दिन लोगों की मदद करने में जुटे थे। पलायन कर घर जा रहे 10 लाख से ज्यादा मजदूर आगरा से होकर गुजरे। समाजसेवियों ने उन्हें न केवल रोटी, कपड़े और जूते ही नहीं, किराया भी दिया।
Amar Ujala honors the Corona warriors in Agra
आगरा: कोरोना कर्मवीरों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
सम्मान समारोह में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के कर्मचारी और समाजसेवा से जुड़े 19 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक सुशील गुप्ता, शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज के निदेशक एसएस यादव, वाइब्रेंट एकेडमी के प्रबंध निदेशक राजा प्रताप सिंह और सैनेटाइज ग्रुप से नीलेश जैन ने कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala honors the Corona warriors in Agra
आगरा: दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
सम्मान समारोह के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवीन जैन और विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज के विद्यार्थियों ने अंकिता जोशी के निर्देशन में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
Amar Ujala honors the Corona warriors in Agra
आगरा: कोरोना कर्मवीरों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
- डॉ. अशोक शर्मा (निदेशक, साइंटिफिक पैथोलॉजी) : हॉटस्पॉट एरिया को सैनिटाइज कराया, अपनी टीम भेजकर लोगों के सैंपल कराए।
- रविंद्र सिंह (समाजसेवी) : अपने साथियों की टीम लेकर पुलिस के साथ हॉटस्पॉट एरिया में ड्यूटी दी। मलिन बस्तियों में भोजन सामग्री वितरित की।
- अमित प्रसाद (उप निरीक्षक, हरीपर्वत) : मलिन बस्तियों में भोजन के पैकेट पहुंचवाए। हॉटस्पॉट बने वजीरपुरा में लोगों के घर खान-पान का सामान पहुंचवाया।
- नवीन तोमर (उप निरीक्षक, हरीपर्वत थाना) : हॉटस्पॉट एरिया में लोगों के घर तक खाना पहुंचवाया। घटिया आजम खां में बच्ची को दूध की जरूरत थी, घर से लाकर दिया।
- धीरज चाहर (सिपाही, एसएसपी ऑफिस) : लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को रक्त दिया। एसएन मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के दौरान जिन्हें रक्त की जरूरत होती थी, उन्हें खुद देते, दोस्तों से भी दिलाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed