आगरा में फिटनेस फन क्लब के सदस्यों ने अमर उजाला के साथ संडे मनाया। रविवार को भावना टावर स्थित सप्तऋषि अपार्टमेंट के पार्क में आयोजित शिविर में बच्चों संग मम्मी-पापा ने भी खेल-खेल में वर्कआउट किया। जुंबा डांस हो या फिर रस्साकशी का मुकाबला, सबने जमकर लुत्फ उठाया। बाद में सभी को गिफ्ट भी दिए गए।
2 of 7
अमर उजाला के साथ मनाया संडे
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने फिटनेस फन क्लब के साथ सप्तऋषि अपार्टमेंट के पार्क में रविवार की सुबह लोगों को मौज-मस्ती के साथ ही फिटनेस पर ध्यान देने को शिविर लगाया। इसमें युवतियों ने रस्सी कूद तो बच्चों को क्रिकेट, फुटबाल और अन्य गेम्स खिलाए गए।
3 of 7
जुंबा डांस पर मिलाए कदमताल
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के साथ फन मूवमेंट में आए लोगों ने जुंबा डांस पर कदमताल मिलाए तो पूरा पार्क मानो नाच उठा।
4 of 7
हम भी किसी से कम नहीं
- फोटो : अमर उजाला
शिविर में बच्चे ही नहीं मम्मियां भी एक्टिविटी में किसी से पीछे नहीं रहीं। किसी ने रस्सी कूद तो किसी ने जंपिंग में बाजी मारी।
5 of 7
रस्साकशी में जोर आजमाइश
- फोटो : अमर उजाला
शिविर में रस्साकशी का मुकाबला भी बेहद रोमांचक साबित हुआ। सुबह से फन के साथ फिटनेस करने में दोपहर कब गुजर गई किसी को पता नहीं चला। शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोगों को गिफ्ट भी दिए गए।