फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला फाउंडेशन : रक्तदान कर कारगिल शहीदों को किया नमन, जनहित में आप भी बढ़ाएं कदम

Sun, 26 Jul 2020 08:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Jul 2020 08:43 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp In Mathura On Kargil Vijay Diwas
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाया गया रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के गोवर्धन में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें कई लोगों ने रक्तदान कर कारगिल शहीदों को नमन किया। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आगरा-मथुरा में रविवार को भी रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। अगर आप भी रक्तदान कर कारगिल के अमर शहीदों को नमन करना चाहते हो तो बढ़ाइए कदम और अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में रक्तरदान करिए। आपका एक कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है।  



Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp In Mathura On Kargil Vijay Diwas
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन के बरसाना रोड स्थित चंद्र गार्डन में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ महामंडलेश्वर सांवरिया बाबा और रघुनाथ दास गोस्वामी ने राधाकृष्ण के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ विजेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देशन में मथुरा जिला अस्पताल ब्लड बैंक की टीम ने दानवीरों का रक्त लिया।

 
Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp In Mathura On Kargil Vijay Diwas
दानवीरों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान करने वाले दानवीरों ने कहा कि कोरोना काल में गर्मी, सर्दी देखे बिना जब हमारे वीर जवान सीमा के प्रहरी बने हुए हैं तो हम रक्तदान तो कर ही सकते हैं। उन्होंने अन्य लोगों से रक्तदान करने की अपील की है। रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp In Mathura On Kargil Vijay Diwas
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महोली रोड स्थित कल्याण ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। यह सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लगेगा। कल्याण ब्लड बैंक के व्यवस्थापक और शिविर संयोजक अमित भारद्वाज ने बताया कि लोगों द्वारा दान किया रक्त कैंसर, थैलेसीमिया, गर्भवती महिला, लावारिस मरीजों समेत अन्य जरूरतमंदों के इलाज में उपयोग किया जाएगा। राया में भी बिहारी मंदिर के पास अग्रवाल धर्मार्थ चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सुबह 10 से तीन बजे तक लगेगा। 
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp In Mathura On Kargil Vijay Diwas
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला कार्यालय सिकंदरा, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में सुबह नौ बजे से शुरू होगा। यहां रक्तदान करने वालों को फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। रक्तदान के वक्त पांच बीमारियों की जांच भी की जाती है। इसमें सिफलिस, एचआइवी, मलेरिया और हेपेटाइटिस ए-बी की जांच करने के बाद ही रक्त किसी दूसरे मरीज को लगाया जाता है। आपके एक यूनिट रक्त से चार मरीजों की जान बचाई जा सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed