{"_id":"5e08f11a8ebc3e87cf3e1dd9","slug":"amar-ujala-bollywood-star-night-with-singer-alamgir-khan-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला बॉलीवुड स्टार नाइट में चला सुरों का जादू, दिलकश आवाज से गुलजार हुई गलन भरी शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला बॉलीवुड स्टार नाइट में चला सुरों का जादू, दिलकश आवाज से गुलजार हुई गलन भरी शाम
Mon, 30 Dec 2019 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
गायक ममता सिंह और आलमगीर खान
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में बॉलीवुड के स्टार सिंगर आलमगीर खान ने अपनी दिलकश आवाज से रविवार को गलन भरी शाम को गुलजार कर दिया। सतरंगी रोशनी में नहाये स्टेज पर जब आलमगीर अपनी दिलकश आवाज का जादू बिखेरते हुए पहुंचे, तो युवाओं ने उनके द्वारा गाए गए मशूहर गाने ‘मौका, मौका, मौका, कब आएगा मौका...’ चिल्लाकर स्वागत किया। इसके बाद आलमगीर की ओर से जैसे ही यह गाना शुरू किया गया, तो सभागार में मौजूद युवाओं ने उनके गाने पर अपनी तालियों के साथ ताल से ताल मिलाना शुरू कर दिया।
गायक आलमगीर खान
- फोटो : अमर उजाला
नए साल के आगाज पर ‘अमर उजाला बॉलीवुड स्टार नाइट’ में आलमगीर खान को देख युवाओं में मंच के पास पहुंचने की होड़ लग गई। शाम साढे़ सात बजे शुरू हुई स्टार नाइट रात दस बजे तक आलमगीर के मशहूर गाने ‘बजा देसी बीट ढोलियां...’ के साथ नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई। ‘पंजाबी मस्त पंजाबी’ पर युवाओं ने जमकर धमाल किया।
गायक आलमगीर ने दिलकश आवाज से बांधा समां
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान काफी देर तक युवाओं में डांस करने की होड़ मची रही। कार्यक्रम के बीच-बीच में हैप्पी न्यू ईयर की आवाज ने युवाओं के जोश को काफी बढ़ा दिया। आलमगीर के साथ बॉलीवुड सिंगर ममता सिंह और प्ले बैक सिंगर अमन ने भी अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। संगीत निर्देशक अनिल की प्रस्तुति को भी काफी सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला बॉलीवुड स्टार नाइट
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के सिंगर आलमगीर खान के साथ सेल्फी लेने की युवाओं में होड़ लगी रही। आरबीएस डिग्री कालेज के सभागार में जैसे ही गायक आलमगीर पहुंचे, तो उनकी गाड़ी के पास ही युवाओं ने सेल्फी लेनी शुरू कर दी। उन्होंने भी युवाओं के साथ खूब सेल्फी लीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद आलमगीर को कार्यक्रम स्थल से बाहर आने में आधा घंटे लग गया। इस दौरान भी उनके साथ सेल्फी लेने वाले युवाउनके पीछे लगे रहे।
विज्ञापन
अमर उजाला बॉलीवुड स्टार नाइट
- फोटो : अमर उजाला
ये रहे स्टार नाइट के प्रायोजक
अमर उजाला बॉलीवुड स्टार नाइट के मुख्य प्रायोजक डॉ. नरेश शर्मा, सह प्रायोजक सोंधी एसोसिएशन, क्रेजी कलेक्शन, शिवालिक पब्लिक स्कूल, आगरा डिफेंस एकेडमी, जयराम संस, डीआरबी मोटर्स, कोजो इलेक्ट्रिकल्स, अग्रवाल इंटरप्राइजेस, द आगरा किचन, जैनब फिलिंग स्टेशन, डॉ. हिमांशु यादव, केजर अल्ट्रा, डॉ. बलूनी ऑथोकिड्स, बालाजी ऑप्टिकल्स, संचार इवेंट्स. डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. ताज रहे।
अमर उजाला बॉलीवुड स्टार नाइट के मुख्य प्रायोजक डॉ. नरेश शर्मा, सह प्रायोजक सोंधी एसोसिएशन, क्रेजी कलेक्शन, शिवालिक पब्लिक स्कूल, आगरा डिफेंस एकेडमी, जयराम संस, डीआरबी मोटर्स, कोजो इलेक्ट्रिकल्स, अग्रवाल इंटरप्राइजेस, द आगरा किचन, जैनब फिलिंग स्टेशन, डॉ. हिमांशु यादव, केजर अल्ट्रा, डॉ. बलूनी ऑथोकिड्स, बालाजी ऑप्टिकल्स, संचार इवेंट्स. डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. ताज रहे।