यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रॉली बैग में मिली युवती की लाश का मुद्दा मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में पहुंच गया है। इसे लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सूटकेस में महिलाएं मिल रहीं हैं। महिला सुरक्षा ताक पर है। मुख्यमंत्री बदहाल कानून व्यवस्था स्वीकारने को तैयार नहीं है। भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। वे रविवार को करपिया स्थित कपिलमुनि एग्रोफूड्स के मशरूम उत्पादन केंद्र में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
{"_id":"637a6a6d3ff93744bd59c5bf","slug":"akhilesh-yadav-attack-on-bjp-in-case-of-dead-body-found-in-a-trolley-bag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Bypoll 2022: ट्रॉली बैग में मिली लाश पर अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा, बोले- महिलाएं नहीं सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Bypoll 2022: ट्रॉली बैग में मिली लाश पर अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा, बोले- महिलाएं नहीं सुरक्षित
Sun, 20 Nov 2022 11:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश यादव और डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार में रोजगार नहीं कोई मुद्दा
भाजपा सरकार में युवाओं के लिए रोजगार कोई मुद्दा नहीं है। सरकार युवाओं को रोजगार देना नहीं चाहती। उन्होंने लोकसभा उपचुनाव में सपा की ऐतिहासिक जीत का दावा किया। जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, मनोज कुमार सिंह, राजेश पेंटर, अतुल कठेरिया, मयंक सिंह, निशा सिंह, सिद्धार्थ, नीरू सिंह, सुचेता शाक्य, अन्नू यादव, वंदना गौड मौजूद रहे।
अखिलेश यादव और डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
नेताजी का प्यार बनाए रखने को वोट से श्रद्धांजलि दें
वहीं भोगांव में नेशनल महाविद्यालय के क्रीड़ा मैदान पर कार्यकर्ता सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से प्यार था। उसे बनाए रखने के लिए एक-एक वोट श्रद्धांजलि के रूप में देना है। मैनपुरी का विकास सपा ने कराया है, आगे भी कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
बिना नेताजी के यह पहला चुनाव
अखिलेश यादव ने कहा कि बिना नेताजी के यह पहला चुनाव है। एक्सप्रेसवे से लेकर सैनिक स्कूल तक नेताजी की ही देन हैं। भाजपा ने हमेशा मैनपुरी के साथ सौतेला व्यवहार किया है। जिसके चलते भाजपा तरह तरह की बातें करके लोगों को भ्रमित कर रही है। भाजपा का विकास से कोई वास्ता नहीं है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। लोकसभा उपचुनाव में कार्यकर्ता ऐतिहासिक जीत दिलाकर नेताजी को श्रद्धांजलि दें। प्रत्याशी डिंपल यादव ने कहा कि यह चुनाव मेरा नहीं है। यह चुनाव वास्तविकता में सपा और नेताजी का चुनाव है। कार्यकर्ता इस बार भोगांव विधानसभा और मैनपुरी लोकसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे। लोगों का जैसा रिश्ता नेता जी के साथ रहा है। वैसा ही रिश्ता बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में हमें विधानसभा स्तर से इतिहास बनाना है। जीत का परचम लहराते हुए सपा को रिकॉर्ड मतों से जिताना है। जरा सी चूक होने पर इवीएम बदलने का काम हो सकता है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, रामकरन राजभर, चंद्रप्रकाश लोधी, प्रदीप तिवारी, रामआसरे विश्वकर्मा, सुमन दिवाकर, केसी यादव, नदीम इलाही, एएच हाशमी, सुखवीर सिंह, कृष्णादास लोधी, अकबर कुरैशी, योगेश कठेरिया, रामप्रसाद वाल्मीकि, नसरीन बानो, योगेंद्र पाल मौजूद रहे।