{"_id":"637a544ed83793716631082c","slug":"lover-murdered-for-insisting-for-marriage-in-firozabad-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा महिला से प्यार करने का खौफनाक अंजाम: प्रेमी को घर बुलाकर खिलाया खाना, सोते समय दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीशुदा महिला से प्यार करने का खौफनाक अंजाम: प्रेमी को घर बुलाकर खिलाया खाना, सोते समय दी दर्दनाक मौत
Sun, 20 Nov 2022 09:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Nov 2022 09:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सात दिन पूर्व दिखतौली गांव के समीप प्रतापपुर रोड पर बोरे में मिली लाश का रविवार को एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने खुलासा कर दिया। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि शादीशुदा प्रेमिका ही थी। महिला के प्यार में वो इस कदर डूब गया कि शादी की जिद करने लगा। बस यहीं से असली रार शुरू हुई। पुलिस ने मृतक की प्रेमिका समेत उसके पति, भाई और देवर को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इसके आधार पर पुलिस ने ओमनगर निवासी महिला ज्योति के बारे में जानकारी हुई। शनिवार रात को पुलिस ने दबिश देकर महिला के भाई शेखर उर्फ बृजेश निवासी मोहल्ला कटरा मीरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए हत्या में प्रयुक्त लोहे के पाइप एवं टाटा मैजिक लोडर वाहन एवं मृतक के आधार कार्ड की छाया प्रति बरामद कर ली। पुलिस ने महिला के पति बॉबी, देवर राजकुमार, ज्योति और शेखर उर्फ बृजेश पुत्र कटरा को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
एसपी ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण ने बताया कि बबलू की ज्योति से दोस्ती कासगंज निवासी युवक के जरिये हुई थी। यह युवक ज्योति का रिश्तेदार है और भिवाड़ी राजस्थान में बबलू के साथ काम करता था। उसने ही बबलू को ज्योति का नंबर दिया था। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के नजदीक पहुंच गए। बबलू ने ज्योति की कुछ अश्लील फोटो भी बना लीं। ज्योति ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को बबलू से छिपाया। बबलू महिला से शादी करने पर अड़ गया था, जब उसने शादी से मना किया तो उसे ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
crime demo pic
जानकारी होने पर महिला ने अपने पति, भाई और देवर के साथ मिलकर बबलू को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। 13 नवंबर को उसे फोन कर घर बुलाया और खाना खिलाकर सुला दिया। सोते में ही महिला के पति बॉबी और भाई शेखर ने बबलू के सिर में सरिया से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसे चादर में लपेटा और बोरों में भरकर महिला के देवर राजकुमार की गाड़ी लोडर वाहन में रख कर लाए और दिखतौली के समीप खंदी में फेंक कर चले गए।
विज्ञापन
demo pic