आगरा में डॉक्टर दीप्ति की मौत से हर कोई हैरान है। उनके पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस ने डॉ. दीप्ति के कमरे की तलाशी ली थी तो कमरे में अलमारी पर रखे दो पन्ने मिले। एक पन्ने पर सुसाइड नोट था। दूसरे पन्ने पर एक कविता लिखी थी, जो पति को संबोधित थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पत्रों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। अगली स्लाइड्स में पढ़िए पूरा मामला...
संबंधित खबर- डॉक्टर दीप्ति की मौत के मामले में नया मोड़, पिता ने कहा- हत्या का केस दर्ज कराएंगे
2 of 7
इसी अपार्टमेंट में रहता है डॉक्टर दंपती का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
ताजगंज के विभव वैली व्यू अपार्टमेंट निवासी डॉ. दीप्ति अग्रवाल तीन अगस्त को अपने फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थीं। पति डॉ. सुमित अग्रवाल ने कमरे का गेट तोड़कर उन्हें उतारा था। इसके बाद दीप्ति को प्रतापपुरा स्थित अपने ही सफायर अस्पताल में लेकर गए थे। रात तीन बजे डॉ. दीप्ति को फरीदाबाद स्थित सर्वोदय अस्पताल में ले गए थे। जहां उनकी मौत हो गई।
3 of 7
डॉक्टर दीप्ति (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं। मेरी बेटी का ख्याल रखना। उसे मेरी सारी संपत्ति दे देना। मेरे आत्महत्या करने में किसी का दोष नहीं है। पति से बेटी का ख्याल रखने के बारे में लिखा है। इसके अलावा एक और पेज पर कुछ लिखा था। पुलिस ने पढ़ा तो कविता लिखी थी जो पति को संबोधित थीं।
4 of 7
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे पत्र पर लिखी कविता कुछ इस तरह थी... 'मैं तुम्हें चाहती हूं, तुम भी मुझे चाहते हो न... हां, मैं जानती हूं कि तुम्हारा प्यार भी सच्चा है। एक और कविता है जिसमें लिखा है... जैसे तुम मुझे अब चाहते हो, वैसे ही तब चाहोगे, जब में बुढ़िया हो जाऊंगी।' ताजगंज थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पत्र फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे। दूसरे पत्र की लिखावट का सुसाइड नोट की लिखावट से मिलान कराया जाएगा।
5 of 7
डॉक्टर दीप्ति की मौत के बाद फ्लैट में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
तो क्या पहले ही सुसाइड करना चाहती थीं
सुसाइड नोट में जिस क्रिशिव का जिक्र किया है, पुलिस को उसके बारे में परिवार के लोगों ने बताया कि डॉ. दीप्ति ने दो साल पहले एक बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने बेटे का नाम क्रिशिव रखा था। जन्म के कुछ देर बाद ही बेटे की मौत हो गई थी। सुसाइड नोट में लिखा है कि मुझे क्रिशिव के साथ ही चले जाना चाहिए था। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या वह बच्चे की मौत के समय ही आत्महत्या करना चाहती थीं।