फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन दिन में सिर्फ 959 सैलानियों ने देखे स्मारक, ताजमहल के दीवाने ज्यादा

Fri, 04 Sep 2020 03:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Sep 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
Agra Taj Mahal News only 959 tourists visited monuments
स्मारकों पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

एक दिन में प्रति स्मारक दो हजार पर्यटकों को प्रवेश करने की अनुमति संस्कृति मंत्रालय ने दी है, लेकिन आगरा के सभी छह स्मारकों में पहले तीन दिनों में पर्यटकों का आंकड़ा 959 तक ही पहुंच पाया है। गुरुवार को 384 सैलानियों ने सभी छह स्मारकों में प्रवेश किया। सबसे ज्यादा संख्या महताब बाग में रही। यहां से 134 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। यहां से ताज देखने वालों की संख्या ही पिछले तीनों दिनों में सबसे ज्यादा रही है।

Agra Taj Mahal News only 959 tourists visited monuments
एत्माद्दौला स्मारक पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
तीसरे दिन बढ़े सिर्फ 86 सैलानी 
स्मारकों को खोले जाने के तीसरे दिन शहर के छह स्मारकों सिकंदरा, सीकरी, महताब बाग, एत्माद्दौला, रामबाग और मरियम टूम में पर्यटकों की संख्या 384 रही। जबकि पहले दिन यह संख्या 277 और दूसरे दिन 298 रही थी। तीसरे दिन करीब 86 पर्यटक बढ़े। इनमें सैलानियों की सबसे ज्यादा संख्या महताब बाग में 134 और सबसे कम मरियम टूम में केवल 15 दर्ज की गई। महताब बाग के बाद सबसे ज्यादा पर्यटक सिकंदरा में पहुंच रहे हैं। 
Agra Taj Mahal News only 959 tourists visited monuments
सिकंदरा स्मारक में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
 
स्मारक 1 सितंबर   2 सितंबर 3 सितंबर 
महताब बाग 142 116 134
सिकन्दरा 73 97 115
एत्माद्दौला 18 29 31
फतेहपुर सीकरी 17 30   70 
रामबाग 16 22 19
मरियम टूम 11 04 15 
कुल 277 298 384
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Taj Mahal News only 959 tourists visited monuments
महताब बाग व्यू प्वाइंट से ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा है कि पहले 3 दिनों के आंकड़ों से स्पष्ट है कि लोग स्मारकों तक पहुंच ही नहीं पा रहे। जो आ रहे हैं, वह स्थानीय हैं या आगरा में किसी काम के चलते आकर अपने-अपने शहरों में जा रहे हैं। स्मारकों को देखने विशेष रूप से आने वालों की संख्या नगण्य है। 
विज्ञापन
Agra Taj Mahal News only 959 tourists visited monuments
महताब बाग में सेल्फी लेते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
सरकार पहले फ्लाइट और ट्रेनों का संचालन शुरू करने के बाद स्मारकों को खोलती। होटल एसोसिएशन के महासचिव संजीव जैन के मुताबिक जब तक फ्लाइट और ट्रेनें नहीं खोली जातीं, तब तक पर्यटक आगरा कैसे आ पाएंगे। कितने ऐसे लोग हैं जो दक्षिण भारत या दूर के राज्यों से कार के जरिए आगरा आ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed