{"_id":"60dd4f3d8ebc3e09c93dbae2","slug":"agra-smart-city-project-not-done-in-time-read-full-story-of-agra-road-and-drain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरकार हमारा दर्द समझिए: हर तरफ खोदा पड़ा आगरा.... लोग जाम, धूल, गंदगी झेलने को मजबूर, पढ़िए ये खास रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार हमारा दर्द समझिए: हर तरफ खोदा पड़ा आगरा.... लोग जाम, धूल, गंदगी झेलने को मजबूर, पढ़िए ये खास रिपोर्ट
Thu, 01 Jul 2021 11:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
आगरा: यमुना किनारा रोड पर खुदी पड़ी सड़क और खुली पाइप लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कागजों में स्मार्ट सिटी के रूप में आगरा को नंबर 1 का तमगा मिल गया, लेकिन प्रभारी उपमुख्यमंत्री जी, शहर हर तरफ खोदा हुआ पड़ा है। दिनों के काम महीनों और महीनों के काम सालों से अटके हुए हैं। शहर की लाइफ लाइन यानी सड़कें खुदी होने से हर दिन ट्रैफिक जाम, धूल के गुबार और गंदगी लोगों को परेशान कर रही है। शहर के मेडिकल कॉलेज से लेकर बाजारों तक सीवर उफन कर संक्रामक रोगों की वजह बन रहा है। गंदगी, सीवर, बेतरतीब खोदाई और जाम शहर के लाखों लोगों के लिए नासूर बन गया है।
आगरा सड़क पर उड़ती धूल
- फोटो : अमर उजाला
अलबतिया रोड
जलनिगम ने पानी की लाइन बिछाने के लिए खोदाई की, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं किया। मिट्टी के ढेर सड़क पर पड़े हैं। 30 हजार लोग हर दिन धूल और गड्ढों के बीच से निकल रहे हैं। लगातार हादसे हो रहे हैं।
जलनिगम ने पानी की लाइन बिछाने के लिए खोदाई की, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं किया। मिट्टी के ढेर सड़क पर पड़े हैं। 30 हजार लोग हर दिन धूल और गड्ढों के बीच से निकल रहे हैं। लगातार हादसे हो रहे हैं।
अवधपुरी-मारुति इस्टेट
- फोटो : अमर उजाला
अवधपुरी-मारुति इस्टेट
पानी की लाइन के लिए खोदी गई सड़क से दो किमी लंबी सड़क खराब हो गई। एक साल से निर्माण भी नहीं किया। बोदला-शाहगंज रोड की खोदाई के कारण यह वैकल्पिक मार्ग बन सकता था, लेकिन सड़क खुदी पड़ी है।

एसएन मेडिकल कॉलेज के नाले में जमा सिल्ट
- फोटो : अमर उजाला
नालों में उग आए पौधे, 2 साल से सफाई नहीं
मानसून से पहले नालों की सफाई के लिए 25 जून की तारीख नगर निगम ने तय की थी, लेकिन नालों की सफाई हुई ही नहीं। आलम ये है कि नालों में सिल्ट जमा होने से उसमें पौधे उग आए हैं। कचरे, चमड़े की कतरनों से नाले भरे हैं, पर कागजों में 92 फीसदी नाले साफ हैं।
एस एन मेडिकल कॉलेज नाला
दो साल पहले टीबी अस्पताल के दौरे में मेयर नवीन जैन ने नाले की सफाई के आदेश दिए, लेकिन अब इस नाले की सफाई तो दूर, नाले के अंदर पौधे उग आए हैं। नाला सफाई की मियाद भी बीत चुकी।

काजीपाड़ा नाला
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर-अलबतिया रोड नाला
चार साल पहले नाले की सफाई हुई, उसके बाद से नाला साफ नहीं हुआ। दो वर्ग किमी क्षेत्र में नाले से जलभराव हाल की बारिश में हो चुका है। सेनेटरी इंस्पेक्टर नाला सफाई की फर्जी रिपोर्ट दाखिल कर चुके।
काजीपाड़ा नाला
ब्रिटिश काल की डाट से बनी पुलिया के नीचे कचरा फंसने से काजीपाड़ा में जलभराव की समस्या है, लेकिन दो साल से न नई पुलिया बनी, न नाले के ओवरफ्लो होने का समाधान निकाला जा सका